BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विश्व कप : अहम मुकाबले में श्रीलंका का सामना दक्षिण अफ्रीका से

by bnnbharat.com
June 28, 2019
in Uncategorized
विश्व कप : अहम मुकाबले में श्रीलंका का सामना दक्षिण अफ्रीका से

World Cup: Sri Lanka face South Africa in an important match

Share on FacebookShare on Twitter

चेस्टर ली स्ट्रीट, 28 जून : आईसीसी विश्व कप-2019 में रिवरसाइड स्टेडियम में आज श्रीलंका का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। विश्व कप के अंतिम-4 में बने रहने के लिए श्रीलंका को इस मैच में हर हाल में जीत की दरकार होगी।

1996 की विजेता इस समय अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। उसके हिस्से दो जीत हैं और दो मैच उसके ऐसे रहे हैं जो बारिश के कारण रद्द कर दिए गए थे। इस मैच में अगर वह दक्षिण अफ्रीका को मात दे देती है तो दो अंक लेकर पांचवें स्थान पर पहुंच जाएगी।

इसके लिए श्रीलंका को उम्मीद करनी होगी कि वह उसी तरह का प्रदर्शन करे जिस तरह का उसने इंग्लैंड के खिलाफ किया था। इंग्लैंड के खिलाफ इस टीम ने 233 रनों के लक्ष्य को भी बचा लिया था। इस जीत में अनुभवी लसिथ मलिंगा का अहम योगदान रहा था। एक बार फिर उन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।

Also Read This:- दिल्ली : पेट्रोल, डीजल के दामों में लगातार दूसरे दिन हुई बढ़ोतरी

वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए इस टूर्नामेंट में सम्मान बचाने के अलावा कुछ और नहीं बचा है। 1992 में इस टीम ने पहली बार विश्व कप में कदम रखा था और मौजूदा प्रदर्शन उसका विश्व कप में अभी तक का सबसे बुरा प्रदर्शन रहा है। उसे सात मैचों में सिर्फ एक जीत मिली है। फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली टीम इस समय अंकतालिका में नौवें स्थान पर है।

इस टीम के पास खोने को कुछ नहीं है इसलिए निडर होकर खेलेगी। ऐसे में श्रीलंका के लिए थोड़ी चिंता हो सकती है।

टीम की बल्लेबाजी पूरे टूर्नामेंट में निराशाजनक रही है। गेंदबाजी में जरूर कागिसो रबाडा और लुंगी नगिदी ने अच्छा किया है लेकिन उनकी मेहनत बेकार ही रही है।

टीमें (संभावित) :-

दक्षिण अफ्रीका :  फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डेविड मिलर, एडिन मार्कराम, हाशिम अमला, रासी वैन डेर डुसैन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), कागिसो रबाडा, लुंगी नगिदी, इमरान ताहिर, तबरेज शम्सी, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, आंदिले फेहुलक्वायो, ड्वयान प्रीटोरियस, क्रिस मौरिस।

श्रीलंका :  दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), अविश्का फनाडरे, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, इसुरु उदाना, मिलिंदा श्रीवर्दना, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, कुशल परेरा (विकेटकीपर), कुशल मेंडिस, जैफ्री वैंडरसे, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली : पेट्रोल, डीजल के दामों में लगातार दूसरे दिन हुई बढ़ोतरी

Next Post

ग्रामीण बैंक ऑफ इंडिया में भीषण डकैती, अपराधियों ने की कैश काउंटर से 3 लाख 32 हजार की लूट

Next Post

ग्रामीण बैंक ऑफ इंडिया में भीषण डकैती, अपराधियों ने की कैश काउंटर से 3 लाख 32 हजार की लूट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d