BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विश्व विख्यात बांसुरी वादक चेतन जोशी ने लोगों को बांसुरी की धुन पर किया मनोरंजन बीएसएफ के भांगड़े व भजन के बीच सांसद, विधायक, अधिकारी, नेता व पब्लिक सभी जमकर थिरके

by bnnbharat.com
February 21, 2021
in समाचार
विश्व विख्यात बांसुरी वादक चेतन जोशी ने लोगों को बांसुरी की धुन पर किया मनोरंजन  बीएसएफ के भांगड़े व भजन के बीच सांसद, विधायक, अधिकारी, नेता व पब्लिक सभी जमकर थिरके
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा. चतरा के इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर परिसर में संचालित तीन दिवसीय राजकीय ईटखोरी महोत्सव के दूसरे दिन बीएसएफ जवानों की धुन पर सांसद, विधायक और अधिकारी समेत आम लोग जमकर झूमे. महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार की देर शाम आयोजित सांस्कृतिक संध्या के दौरान बीएसएफ जवानों के जानदार प्रस्तुति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके द्वारा प्रस्तुत भांगड़ा शुरू होते ही मौके पर मौजूद सांसद सुनील सिंह, सिमरिया विधायक किशुन दास और एसडीओ सह मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुमताज अंसारी लोगों के बीच जाकर झूमने लगे. इस दौरान अधिकारी, नेता और आम जनता सभी एक दूसरे का हांथ पकड़कर पंजाबी संगीत के जश्न में नृत्य करते नजर आए. कार्यक्रम लोगों को इस कदर अच्छा लगा कि लोग उसके जश्न में रात भर सराबोर होते रहे. इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने निमिया के दाढ़ मैया के गीत पर लोगों को जमकर घुमाया. वही इटखोरी पुलिस इंस्पेक्टर के पी चौधरी ने भी इंसान हूं इंसान का सम्मान करता हूं गीत प्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर कर दिया. दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या के मौके पर विश्व विख्यात बांसुरी वादक चेतन जोशी ने भी लोगों को अपने बांसुरी के धुन पर मनोरंजन किया. इसके अलावा स्थानीय कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों को कड़ाके की ठंड के बावजूद  रात भर कार्यक्रम स्थल पर जमे रहने को मजबूर कर दिया. सांस्कृतिक संध्या के समाप्ति के बाद चतरा सांसद सुनील सिंह ने इस मौके पर बीएसएफ के जवानों की हौसला अफजाई की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

युवक की कमरे में फंदे से लटकी मिली लाश

Next Post

ट्रेन की चपेट में आने से पैर कटा, मौत

Next Post
ट्रेन की चपेट में आने से पैर कटा, मौत

ट्रेन की चपेट में आने से पैर कटा, मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d