BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत,उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रथ रवाना

by bnnbharat.com
August 1, 2019
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के प्रचार प्रसार के लिए भी रथ रवाना

रांची: विश्व स्तनपान दिवस के मौके पर रांची समाहरणालय से जागरुकता रथ रवाना किया गया। उपायुक्त श्री राय महिमापत रे ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। इस दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे।01 अगस्त से 07 अगस्त तक चलने वाले स्तनपान सप्ताह के दौरान जागरुकता रथ के द्वारा स्तनपान से बच्चे को होने वाले फायदे के बारे में बताया जायेगा। साथ ही स्तनपान कराने के संबंधित भ्रांतियों को लेकर भी महिलाओं को जागरुक किया जायेगा।

क्यों मनाया जाता है विश्व स्तनपान सप्ताह

बदलती जीवनशैली और कामकाज में महिलाएं इतनी व्यस्त रहती है कि उन्हें अपने बच्चे को स्तनपान करवाने का समय ही नहीं मिलता। स्तनपान संबंधी जानकारी और इसके फायदे समझाने के लिए ये सप्ताह मनाया जाता है। यह सप्ताह केवल घरों में ही नहीं बल्कि कार्यालयों में भी इस प्रकार का माहौल बनाने पर बल देता है जिससे कि स्तनपान कराने वाली महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

रांची समाहरणालय के ब्लाॅक बी में स्तनपान गृह

रांची समाहरणालय के ब्लाॅक बी में भी कामकाजी महिलाओं के स्तनपान गृह बनाया गया है जहां महिलाएं अपने बच्चों को काम के दौरान स्तनपान करा सकती हैं। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सुमन सिंह ने बताया कि स्तनपान गृह में बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया गया है। साथ ही स्तनपान से होने वाले फायदे और पोषण संबंधी लिखी जरुरी बातें भी गृह की दीवारों पर लगायी गयी हैं ताकि स्तनपान के फायदे माताएं जान सकें।

स्तनपान के फायदे

  • बच्चे को डायरिया जैसे रोग की आषंका कम हो जाती है।
  • मां के दूध में मौजूद तत्व बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।
  • स्तनपान कराने से मां व बच्चे के बीच भावनात्मक लगाव बढ़ता है।
  • मां का दूध न मिलने पर बच्चे में कुपोषण व सूखा रोग की आषंका बढ़ जाती है।
  • स्तनपान करानो से मां को स्तन केंसर की संभावना कम हो जाती है।
  • यह बच्चे के मस्तिष्क के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निभाता है।

मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के प्रचार-प्रसार के लिए रथ रवाना

उपायुक्त श्री राय महिमापत रे ने मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के प्रचार-प्रसार के लिए समाहरणालय भवन से हरी झंडी दिखाकर रथ रवाना किया। रथ के माध्यम से रांची जिले के विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का प्रचार प्रसार किया जायेगा। इस योजना से झारखंड के 27 लाख से ज्यादा परिवारों को लाभ मिलेगा। योजना कि तहत बेटी के जन्म पर 5 हजार, पहली कक्षा में दाखिले पर 5 हजार, 5वीं पास करने पर 5 हजार, 10वीं पास करने पर 5 हजार, 12वीं पास करने पर 5 हजार और 18 साल की आयु पर 10 हजार रुपये दिये जाने का प्रावधान है। योजना का लाभ लेने के लिए निकटतम आंगनबाड़ी केन्द्र/प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एंव जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।इस योजना के तहत एसईसीसी 2011 की सूची में शामिल परिवार एवं अंत्योदय कार्डधारकों को योजना का लाभ मिलेगा।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लाइव-एक्शन ट्राइलॉजी ‘रामायण’ में ऋतिक-दीपिका बनेंगे राम-सीता

Next Post

एक एकड़ से कम जमीन वाले किसानों की भी मिलेंगे न्यूनतम 5 हजार रूपए: मुख्य सचिव

Next Post

एक एकड़ से कम जमीन वाले किसानों की भी मिलेंगे न्यूनतम 5 हजार रूपए: मुख्य सचिव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d