BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विश्व एनटीडी दिवस मनाया गया,सोशल मीडिया पर अभियान

by bnnbharat.com
January 30, 2021
in समाचार
विश्व एनटीडी दिवस मनाया गया,सोशल मीडिया पर अभियान
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- पूरे भारत में विश्व एनटीडी (नेग्लेक्टेड ट्रॉपिकल डिज़ीज़ेज़) दिवस कल  मनाया गया. एनटीडी में फाइलेरिया (हाथीपांव), कालाज़ार, कुष्ठ रोग, डेंगू, चिकुनगुनिया, सर्पदंश, रेबीज़ जैसे रोग शामिल होते हैं, जिनकी रोकथाम संभव है; मगर  फिर भी इन रोगों के कारण  भारत के हज़ारों लोगों की हर साल या तो मृत्‍यु हो जाती हैं या फिर विकलांग हो जाते हैं.

भारत के स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री  स्मृति ईरानी, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री  थावरचंद गेहलोत, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री  मंगल पांडेय के साथ झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री   बन्ना गुप्ता  को  विश्व एनटीडी (नेग्लेक्टेड ट्रॉपिकल डिज़ीज़ेज़) के लिये जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने हेतु ट्विटर के माध्यम से टैग कर नॉमिनेट करते हुए अभियान में शामिल होने का आह्वान किया.

इसी नॉमिनेशन को स्वीकार करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने एनटीडी के रोकथाम हेतु अपनी सांकेतिक तश्वीर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डाल कर इस अभियान का समर्थन किया.

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि एनटीडी की चुनौती से निपटने के लिए झारखण्ड सरकार हम प्रतिबद्ध हैं . और निश्चित ही वर्ष 2030 से पहले एनटीडी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे.

राज्य में, एनटीडी की रोकथाम और नियंत्रण को राष्ट्रीय रोग नियंत्रण कार्यक्रमों के माध्यम से प्राथमिकता दी जा रही है और झारखण्ड ने कालाज़ार और फाइलेरिया के उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है. 

झारखण्ड में 22 जिलों में लिम्फैटिक फाइलेरिया (हाथीपांव) और कालाजार से प्रभावित 4 जिले, एनटीडी जनस्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौतियां बने हुए हैं. किंतु, राज्य इन रोगों के खिलाफ ठोस कदम उठा रहा है. 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वर्ष 2021 में झारखण्ड को कालाजार से मुक्त करने हेतु ,राजनीतिक एवं प्रशासनिक प्रतिबद्धता के साथ सभी विभागों के सहयोग से अभियान के रूप में कार्य चल रहा है.इसी प्रकार कुष्ठ रोग के नियंत्रण हेतु भी प्रयास किया जा रहा है. हमें आशा है कि सभी हितकारकों के सहयोग से हम झारखण्ड को एनटीडी से शीघ्र और अवश्य मुक्त कर पायेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आरपीएफ जवान ने ट्रेन के नीचे जाने से बचाई शख्स की जान

Next Post

भूमि विवाद समाधान दिवस में आए 100 मामले, 77 का हुआ ऑन स्पॉट निष्पादन

Next Post
भूमि विवाद समाधान दिवस में आए 100 मामले, 77 का हुआ ऑन स्पॉट निष्पादन

भूमि विवाद समाधान दिवस में आए 100 मामले, 77 का हुआ ऑन स्पॉट निष्पादन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d