BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: दीपक पूनिया फाइनल मुकाबले से हुए बाहर

by bnnbharat.com
September 22, 2019
in समाचार
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: दीपक पूनिया फाइनल मुकाबले से हुए बाहर

World Wrestling Championship: Deepak Punia out of final match

Share on FacebookShare on Twitter

कजाकिस्तान में चल रहे विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है. रविवार को गोल्ड मेडल की लिए मैट पर उतरने वाले दीपक पूनिया चोट के कारण अब फाइनल मुकाबला खेलने नहीं उतरेंगे. उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ेगा. दीपक को पहले दौर के मुकाबले में उनके बाएं पैर और आंख में चोट लगी थी. इसके कारण वह फाइनल मुकाबले में उतरने के लिए अयोग्य हो गए.

आज पूरी देश की निगाहें पहलवान दीपक पूनिया पर टिकी थी.  दीपक पूनिया पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेलने उतरे और इतिहास रच दिया. 2016 में विश्व कैडेट का खिताब अपने नाम करने वाले पहलवान दीपक पूनिया ने कुछ दिनों पहले ही जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था.

आज उनके पास इस साल का गोल्डन डबल करने का शानदार मौका था. हालांकी दीपक ने 86 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही ओलिंपिक कोटा भी हासिल कर लिया था. वह ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाई करने वाले चौथे भारतीय पहलवान हैं.

सेमीफाइनल में पूनिया ने स्विट्जरलैंड के स्टेफन रिचमूथ को पटका और अब रविवार की शाम फाइनल में उनका मुकाबला ईरानी पहलवान हसन से होना था. इससे पहले, प्री-क्वॉर्टर फाइनल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए तजाकिस्तान के बखोदुर कोदीरोव को 6-0 से पराजित किया था.

दीपक अगर आज गोल्ड जीतने में सफल हो जाते, तो वह सुशील कुमार के बाद विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले भारत के दूसरे पहलवान बनते. साथ ही विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले सबसे युवा भारतीय पहलवान का तमगा भी उनके सिर पर सजता.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

1.5 KG अफीम के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

Next Post

श्यामा प्रसाद विवि छात्र संघ चुनाव की तैयारी पूरी

Next Post
श्यामा प्रसाद विवि छात्र संघ चुनाव की तैयारी पूरी

श्यामा प्रसाद विवि छात्र संघ चुनाव की तैयारी पूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d