BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विश्व कप 2019: आज भारत और अफगानिस्तान आमने-सामने होंगे

by bnnbharat.com
June 22, 2019
in Uncategorized
कोहली सबसे तेजी से 20 हजार अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने के करीब

Kohli is close to making the fastest 20,000 international runs

Share on FacebookShare on Twitter

साउथम्प्टन, 22 जून:शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम आज यहां रोज बाउल मैदान पर विश्व कप के मैच में अफगानिस्तान का सामना करेगी।

भारत ने अभी तक दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है।

भारत को शीर्ष क्रम ने लगातार अच्छी शुरूआत दिलाई है और गेंदबाजी एवं फील्डिंग में भी टीम ने अनुशासित प्रदर्शन किया है।

रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक लगाया है। विराट कोहली भी अपने जोन में नजर आ रहे हैं जबकि लोकेश राहुल का भी प्रदर्शन दमदार रहा है।

शिखर धवन के बाहर होने और भुवनेश्वर कुमार जैसे प्रमुख खिलाड़ी के चोटिल होने से टीम प्रबंधन को थोड़ी चिंता हुई है लेकिन धवन के स्थान पर लोकेश राहुल ने जिस तरह का खेल दिखाया था, उससे यह चिंता थोड़ी कम हुई होगी।

धवन को अंगूठे में हुए फ्रैक्च र के कारण टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है। उनके स्थान पर ऋषभ पंत टीम में आए हैं। भुवनेश्वर को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है और वह अगले दो-तीन मैचों के लिए बाहर हुए हैं।

राहुल ने हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ सलामी बल्लेबाजी की भूमिका निभाई। भुवनेश्वर के स्थान पर मोहम्मद शमी का अगले मैच में खेलना लगभग तय माना जा रहा है।

विजय शंकर के भी टीम में शामिल होने पर भी संदेह है क्योंकि बुधवार को भारत के प्रशिक्षण सत्र के दौरान जसप्रीत बुमराह का यॉर्कर उनके पांव पर लगा जिसके बाद वह तकलीफ में दिखे। हालांकि, बुमराह ने बताया कि चोट गंभीर नहीं थी और शंकर खेलने के लिए फिट हैं।

दूसरी ओर, अफगानिस्तान पिछले साल विश्व कप क्वालीफायर और एशिया कप में किए गए अपने जादुई प्रदर्शन को दोहराने में सफल नहीं हो पाया है। अब तक उसे पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से खराब प्रदर्शन किया है और उनकी फील्डिंग भी निराशाजनक रही है। राशिद खान अभी तक टूर्नामेंट में अपनी लय नहीं पा सके हैं और उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला है।

अफगानिस्तान को उम्मीद होगी कि उनके स्टार क्रिकेटर अपना सर्वश्रेष्ठ दें और प्रतियोगिता में अंक अर्जित करने में उनकी मदद करें।

टीम :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव।

अफगानिस्तान : गुलबदीन नैब (कप्तान), नूर अली जादरान, हजरतुल्लाह जादरान, असगर स्टानिकजाई, हजरतुल्लाह जाजई, हसमतुल्लाह जादरान, राशिद खान, दौलत जादरान, अफताब आलम, हामिद हसन, मुजीब उर रहमान, रहमत शाह, समिउल्लाह शिनवारी, मोम्मद नबी, मोहम्मद शाहजाद, इकराम अली (विकेटकीपर)।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शौचालय निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने पर मुखिया पर प्राथमिकी का निर्देश

Next Post

विश्व कप 2019: न्यूजीलैंड से भिड़ेगी वेस्टइंडीज

Next Post

विश्व कप 2019: न्यूजीलैंड से भिड़ेगी वेस्टइंडीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d