किसानों के पीठ में खंजर भोकने वाली कांग्रेस किसान हितैसी नहीं हो सकती: दीपक प्रकाश
किसान मार्च से किसान गायब, नेतागण फ़ोटो खिंचवाने के लिए किया राज्यभवन मार्च
Ranchi:- दुनिया के सबसे बड़े और सबसे सस्ता टीकाकरण अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह सांसद सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी को कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे. यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व का कमाल है कि दुनिया का सबसे सस्ता वैक्सीन भारत ने तैयार किया है. पहले चरण में 3 करोड़ व दूसरे चरण में 27 करोड़ वैक्सीन लगाया जाएगा. निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सबसे पहले कोविड 19 वैक्सीन हेल्थकेयर कर्मियों यानी डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिक्स और स्वास्थ्य से जुड़े लोगो को दी जाएगी. इसके बाद प्राथमिकता के स्तर पर क़रीब दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स यानी राज्य पुलिसकर्मियों, पैरामिलिटरी फ़ोर्सेस, फ़ौज, मेडिकल वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी. इसके बाद 50 से ऊपर उम्र वालों और 50 से कम उम्र वाले उन लोगों को जो किसी न किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें वैक्सीन लगाई जाएगी. जिन क्षेत्रों में कोविड 19 संक्रमण अधिक है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी.
उन्होंने प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए
कहा कि कांग्रेस इस अभियान में भी घटिया राजनीति कर रही है. किसानों को बरगलाने के बाद आम जनता को भी वैक्सिनेसन पर दिगभ्रमित कर रही है. कांग्रेस लोगों के जीवन से खिलवाड़ करना बंद करे. कांग्रेस लोगों का विश्वास खो चुकी है. उन्होंने इस बड़े अभियान को लेकर वैज्ञानिकों के साथ साथ प्रधानमंत्री को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि यह माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व का कमाल है की दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण सबसे पहले भारत मे शुरुवात हो रहा है. दुनिया के अन्य देश मिलकर ढाई करोड़ जबकि भारत 30 करोड़ वैक्सीन बांटेगा. साथ ही पत्रकारों के सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने बंगाल चुनाव को लेकर कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी के खिलाफ आक्रोश फुट चुका है. लोग सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार खड़ी है. भारतीय जनता पार्टी राज्य में बदलाव के लिए पूरी तैयारी कर ली है.
वहीं संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि झारखंड आंदोलन बेचने वाले झामुमो, कांग्रेस और राजद झारखंड के किसानों की हितैसी नहीं हो सकती. पूर्वर्ती सरकार की मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत एक एकड़ पर पांच हजार और पांच एकड़ पर पच्चीस हजार की योजना बंद कर किसानों के पीठ पर खंजर भोकने का कार्य किया है. उन्होंने कहा कि किसानों की हमदर्द तब यह सरकार होगी जबकि वे पूर्वर्ती सरकार के योजनाओं को शुरू करें व दो लाख तक कृषि ऋण की माफी का वादा, कृषि कार्य हेतु मुफ्त बिजली, समेत घोषणा पत्र को लागू करे. उन्होंने कहा कि देश में झारखंड ही एक ऐसा राज्य है जहाँ यूरिया खाद की कालाबाजारी हुई. महाठगबंधन की सरकार में किसानों की हाल यह है कि 11 सौ से 12 सौ ₹ में बिचौलियों को धान बेचने को मजबूर हैं.
उन्होंने हेमंत सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा कोरोना काल में 270 करोड रुपए व जिलों में लोक कल्याणकारी कार्य के लिए केंद्र सरकार द्वारा दिए गए पैसे का सदुपयोग तक नहीं कर पाई और न ही अबतक यूटिलिटी सर्टिफिकेट दे पाई है. केवल केंद्र सरकार पर आरोप प्रत्यारोप कर कांग्रेस, झामुमो और राजद अपनी विफलता को छुपाने का कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि कॉन्ग्रेस के किसान मार्च से किसान नदारद रहे. नेतागण फ़ोटो खिंचवाने के लिए राज्यभवन मार्च कर रहे हैं. किसानों को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखलाकर सत्ता में आई कॉन्ग्रेस झामुमो और राजद से किसान ठगा हुआ महसूस कर रही है.
इस संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव शामिल थे.

