बीजिंग: यूनिवर्सल पेइचिंग रिजॉर्ट के आधिकारिक वेबसाइट पर घोषणा की गई कि यूनिवर्सल पेइचिंग रिजॉर्ट 2021 में आधिकारिक रूप से खुलेगा. यूनिवर्सल पेइचिंग रिजॉर्ट पेइचिंग के दक्षिण-पूर्व में स्थित है, जो कुल 120 हेक्टेयर में फैला हुआ है. पेइचिंग यूनिवर्सल स्टूडियो दुनिया का पांचवां और एशिया का तीसरा यूनिवर्सल स्टूडियो है. इसका निर्माण पूरा हो जाने के बाद वह अमेरिका के यूनिवर्सल स्टूडियो को पीछे छोड़कर दुनिया में सबसे बड़ा यूनिवर्सल स्टूडियो थीम पार्क बनेगा.
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पेइचिंग यूनिवर्सल स्टूडियो थीम पार्क में हॉलीवुड, जुरासिक पार्क, वॉटर वर्ल्ड, कुंगफू पांडा, हैरी पॉटर का मैजिक वर्ल्ड, ट्रांसफॉर्मर्स और मिनियन पार्क कुल सात स्थल शामिल होंगे.

