रांची: आज वसंत पंचमी का दिन है. भक्त मां सरस्वती की पूजा आराधना में जुटे हुए हैं. रांची के कई जगह पर छोटे-छोटे पंडाल बनाए गए हैं. कई मुहल्लों में आकर्षक पंडाल भी बनाए गए हैं. माता के भक्तों ने पूरे विधि विधान के साथ माता सरस्वती की प्रतिमा को स्थापित कर पूजा अर्चना कर रहे हैं. पूजा को लेकर उत्साह नजर आ रहा है.
माघ महीने की पंचमी को वसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है वसंत पंचमी को श्री पंचमी भी कहा जाता है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक वर्ष माघ महीने के शुक्ल पक्ष को वसंत पंचमी मनाई जाती है. इसी दिन से रितु ओके राजा बसंत का भी आरंभ हो जाता है इस दिन को बहुत ही शुभ दिन माना जाता है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्री लक्ष्मी का प्रतीक है, जबकि पंचमी तिथि को माता सरस्वती का जन्म हुआ था आज के दिन पीला वस्त्र धारण करना बहुत ही शुभ माना जाता है .यह रंग ऊर्जा ज्ञान का प्रतिनिधित्व करता है.

