BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एकदिवसीय बहुआयामी नृसिंह मेला में पंहुचे विधायक, की पूजा-अर्चना

by bnnbharat.com
November 12, 2019
in समाचार
एकदिवसीय बहुआयामी नृसिंह मेला में पंहुचे विधायक, की पूजा-अर्चना
Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: सदर विधायक सह भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल कार्तिक पू्णिमा के पवित्र अवसर पर मंगलवार को सदर विधानसभा क्षेत्रां कटकमदाग प्रखंड के खपरियावां स्थित नृसिंह स्थान मंदिर परिसर पहुंचे व पूजा- अर्चना कर भगवान नृसिंह बाबा, भोले शंकर और अन्य सभी देवी- देवताओं के समक्ष माथा टेकते हुये क्षेत्र की सुख, शान्ति और समृद्धि हेतु कामना की.

तत्पश्चात विधायक जायसवाल प्रख्यात एकदिवसीय बहुआयामी नृसिंह मेला में घूम- घूम कर लोगों से मिले और मिलन संपर्क कर सबों का हाल चाल जाना. मेले में पंहुचे विधायक जायसवाल का नृसिंह स्थान समिति द्वारा चुनरी ओढ़ाकर और फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया. पूजा- अर्चना के पश्चात विधायक जायसवाल ने मेले के सफल संचालन में सेवारत कई पुलिस कर्मियों, स्कॉट गाइड के युवक- युवती और संचालन समिति के सक्रिय कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न स्टालों के संचालकों से मिलकर उन्हें बाबा नृसिंह का प्रसाद देते हुए सबों के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद दिया.

मेला घूमने के क्रम में विधायक जायसवाल ने झारखंडी व्यंजन पुआ, धुस्का, बर्रा, कंद मूल फल और गन्ने का सेवन कर आनंद लिया. लौटने के क्रम में शंकरपुर अवस्थित अवधूत आश्रम रुक कर श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे बंगाली समुदाय के लोगों का आभार व्यक्त कर प्रसाद ग्रहण किया.

मौके पर उन्होंने कहा कि बाबा नृसिंह से समस्त हजारीबाग और झारखंडवासियों की खुशहाली की कामना करता हूं. उन्होंने कहा कि विगत 5 वर्षों के कार्यकाल में मैंने जहां मानव की सेवा की वहीं ईश्वर की सेवा और धार्मिक कार्यों में भी बढ़- चढ़कर सहयोग किया.

इस मौके पर विशेषरूप से विधायक जायसवाल के साथ समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर आनंद देव, संजय सिंह, रंजीत सिंह, विवेक सिंह, कटकमदाग प्रमुख अशोक यादव,विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य लोग भी शामिल रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने मनाई समाजवादी नेता पूरन चंद की जयंती

Next Post

गुरुनानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व मनाया गया

Next Post
गुरुनानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व मनाया गया

गुरुनानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व मनाया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d