BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रेलवे ट्रैक पर मिला वार्ड सदस्य का क्षत विक्षत शव

by bnnbharat.com
March 27, 2021
in समाचार
रेलवे ट्रैक पर मिला वार्ड सदस्य का क्षत विक्षत शव
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद :शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक वार्ड सदस्य की क्षतविक्षत लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान 62 वर्षीय प्रेम चंद मल्लाह के रूप में की गई है. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची रेल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है. फिलहाल घटना कैसे और क्यों हुई इसपे संशय बरकरार है.

मृतक प्रेम चंद मल्लाह ईस्ट बसूरिया ओपी क्षेत्र स्थित रेंगनी पंचायत के मल्लाह बस्ती का वार्ड सदस्य बताया जाता है. मृतक पास में ही एक चाय नाश्ते का दुकान भी चलाया करता था. अपने गाँव का जन प्रतिनिधि होने के कारण घटना स्थल पर उसकी लाश देखने वालों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. लोग प्रेम चंद की ऐसी मौत पर अचंभित दिखे.

बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब छह बजे भूली मध्य विद्यालय के पीछे रेलवे ट्रैक पर वहाँ से गुजर रहे कुछ लोगों ने एक लाश देखी. जिसके बाद मौके पर धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जुटने लगी. शव काफी बुरी हालत में था. बाद में लोगों ने उसकी पहचान वार्ड सदस्य प्रेम चंद मल्लाह के रूप में किया. जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई.

स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रेल पुलिस और स्थानीय भूली थाना को दी. इसके बाद रेल पुलिस मृत प्रेम चंद मल्लाह के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गई है. वहीं स्थानीय पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची में धारा 144 लागू, होली में कवि सम्मेलन व होली सम्मेलन पर पूर्ण पाबंदी ,कोई भी सम्मेलन या जुलूस की अनुमति नहीं

Next Post

चीन ने ताइवान को घेरा, भेजे 20 फाइटर जेट्स और चार बॉम्बर्स, दी युद्ध की धमकी

Next Post
चीन ने ताइवान को घेरा, भेजे 20 फाइटर जेट्स और चार बॉम्बर्स, दी युद्ध की धमकी

चीन ने ताइवान को घेरा, भेजे 20 फाइटर जेट्स और चार बॉम्बर्स, दी युद्ध की धमकी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d