BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टीम इंडिया की डे-नाइट टेस्ट मैच में मदद करेंगे ऋद्धिमान साहा

by bnnbharat.com
October 31, 2019
in समाचार
टीम इंडिया की डे-नाइट टेस्ट मैच में मदद करेंगे ऋद्धिमान साहा

टीम इंडिया की डे-नाइट टेस्ट मैच में मदद करेंगे ऋद्धिमान साहा

Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: भारत में दिन-रात का पहला टेस्ट मैच 22 से 26 नवंबर तक कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा उन दो खिलाड़ियों में से एक हैं, जो पहले भी दुधिया रोशनी में गुलाबी गेंद से खेल चुके हैं. साहा अब भारतीय टीम के साथ अपना अनुभव साझा करने के लिए तैयार हैं.

भारतीय खिलाड़ियों में साहा और मोहम्मद शमी को ही घरेलू क्रिकेट में दिन-रात टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है. दोनों खिलाड़ी 2016 में ईडन गार्डन्स में सीएबी के सुपर लीग फाइनल में दिन-रात क्रिकेट खेल चुके है. साहा ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के लिए पहली बार दिन-रात टेस्ट मैच खेलना चुनौतीपूर्ण रहेगा.

साहा ने कहा, ‘हमारे सामने यह एक नई चुनौती होगी. हमने गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच नहीं खेला है. मैं घरेलू क्रिकेट में गुलाबी गेंद वाली मैच का हिस्सा रह चुका हूं. महत्वपूर्ण बात यह है कि एक टीम के रूप में आप इस चुनौती का किस तरह से सामना करते हैं और मुझे विश्वास है कि हम करेंगे.’

यह पूछे जाने पर कि क्या आप अपने टीम साथियों की मदद करने के लिए तैयार हैं, साहा ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो, मुझे कुछ भी याद नहीं है. शमी ने वास्तव में तेज गेंदबाजी की थी और हम (मोहन बागान) जीत गए थे. एक चीज मुझे याद है वह यह है कि गेंद को पकड़ने में मुझे कठिनाई हो रही थी.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रेलवे बंपर वैकेंसी: 10वीं से लेकर ग्रेजुएट पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

Next Post

भूतपूर्व सैनिक ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा

Next Post
भूतपूर्व सैनिक ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा

भूतपूर्व सैनिक ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d