रांची:- सहायक कृषि निदेशक और अनुमंडल कृषि पदाधिकारियों की
नियुक्ति को लेकर 27 से 30 दिसंबर तक लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है. झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से इसे लेकर रांची में 5 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं. परीक्षाएं 2 दिनों तक होगी. इस परीक्षा में लगभग 1800 अभ्यर्थी शामिल होंगे. कुल 140 सहायक कृषि निदेशक और अनुमंडल कृषि पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ-साथ जेपीएससी की ओर से नगर विकास विभाग के अंतर्गत राज्य में असिस्टेंट टाउन प्लानर की नियुक्ति के लिए भी इंटरव्यू की तिथि निर्धारित की गई है. एक तरफ जहां 27 से 30 दिसंबर तक रांची के 5 परीक्षा केंद्रों पर सहायक कृषि निदेशक, अनुमंडल पदाधिकारियों की नियुक्ति परीक्षा आयोजित होगी. वहीं 6 से 8 जनवरी तक नगर विकास विभाग के अंतर्गत टाउन प्लानर के नियुक्ति के लिए इंटरव्यू आयोजित की गई है. जानकारी के मुताबिक 77 असिस्टेंट टाउन प्लानर की जरूरत इस विभाग को है. सहायक कृषि निदेशक और अनुमंडल कृषि पदाधिकारियों की लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार कराया जाएगा. इन दोनों परीक्षाओं को लेकर जेपीएससी की ओर से तैयारियां की जा रही है. जेपीएससी ने संबंधित अभ्यर्थियों को दिशा निर्देश भी दिया है.

