BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के लिए केंद्र सरकार की गलत नीतियां जिम्मेवार-रामेश्वर उरांव

by bnnbharat.com
June 6, 2020
in Uncategorized
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के लिए केंद्र सरकार की गलत नीतियां जिम्मेवार-रामेश्वर उरांव
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा है कि देशभर में लागू पूर्ण तालाबंदी के बावजूद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के लिए पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की गलत नीतियां जिम्मेवार है. उन्होंने कहा कि बिना सोचे-समझे चार घंटे की मोहलत देकर पूरे देश को संकट में डाल देने और विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी श्रमिकों के समक्ष मुश्किल खड़ा कर देने के पहले यदि केंद्र सरकार ने व्यवस्थित तरीके तथा रणनीति के तहत कदम उठाती, तो आज जैसी अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न नहीं होती. डॉ रामेश्वर उरॉंव ने आज लोहरदगा का दौरा किया एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण से निपटने में की जा रही कार्यों की समीक्षा की. खाद्य वितरण, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विशेष रूप से आमजनों तथा प्रवासी मजदूरों के विषय में जानकारी हासिल की. साथ हीं साथ डॉ0 उरॉंव प्रमुख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया. डॉ. उरॉंव के साथ राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू भी मौजूद रहे.
पूछे गये एक सवाल के जवाब में डॉ0 उरॉंव ने कहा कि झारखंड समेत देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, लेकिन अब केंद्र सरकार ने अपना पल्ला झाड़ते हुए सारी जिम्मेवारियां राज्य सरकारों पर थोप दी है, वहीं अब एक बार फिर से पाकिस्तान और चीन सीमा पर तनाव की बात कर लोगों का ध्यान मूल समस्याओं की ओर से हटाने की कोशिश शुरू हो गयी है. छह साल में केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गयी. करोड़ों लोग बेरोजगार हुए है. गरीबों के पास खाने के लिए अनाज नहीं है. युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है. उद्योग-व्यवसाय सभी क्षेत्र में हाहाकार मचा है.
इधर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव एवं डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू ने कन्ट्रोल रूम में मीडिया द्वारा पूछे गये प्रश्न के जवाब में कहा कि कल तक जो लोग 21 दिनों में कोरोना वायरस को परास्त कर देने की बात करते थे, वे आज यह कह रहे है कि कोरोना संक्रमण के साथ जिन्दगी व्यतीत करना होगा. उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है, उसे देख कर यह अंदेशा उत्पन्न होता है, कि जल्द ही भारत, अमेरिका को भी इस मामले में पीछे छोड़ देगा और दुनिया का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट सेंटर बनकर उभरने जा रहा है. इसके लिए पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके सलाहकार ही जिम्मेवार है. उन्होंने पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कोरोना मरीजों की जांच को लेकर पत्र लिखने पर भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस घोर संकट के लिए जिम्मेवार केंद्र सरकार को पत्र लिखकर उन्हें यह आग्रह करना चाहिए कि कोरोना जांच के लिए आवश्यक किट और स्वास्थ्य उपकरण झारखंड को तत्काल मुहैय्या कराया जाएं. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ताओं ने कहा कि बाबूलाल मरांडी जिस प्रकार पत्र लिखकर सस्ती लोकप्रियता एवं अखबारों की सुर्खियों में बने रहने के लिए काम कर रहे हैं, वह सही नहीं है. पूरे देश में झारखण्ड की सरकार ने पूरे मुकम्मल तौर पर सीमित संसाधनों में राज्य की जनता की हिफाजत की है. प्रवासी मजदूरों को सकुशल घर पहुंचाया है. उनकी जीविका की व्यवस्था की जा रही है. वह काबिले तारीफ है.
प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने झारखंड समेत तीन राज्यों के पूर्व राज्यपाल एवं दिल्ली के भूतपूर्व पुलिस आयुक्त वेद प्रकाश मारवाह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख एवं शोक संवेदना व्यक्त की है. ईश्वर से उनके परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गयी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, TSPC सबजोनल कमांडर अनिश्चय गंझू गिरफ्तार

Next Post

सार्वजनिक स्थानों पर 5 से अधिक लोग एकत्र ना हों: CM योगी

Next Post
सार्वजनिक स्थानों पर 5 से अधिक लोग एकत्र ना हों: CM योगी

सार्वजनिक स्थानों पर 5 से अधिक लोग एकत्र ना हों: CM योगी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d