BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

WTC : राशिद खान ने तोड़ा 15 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड

by bnnbharat.com
September 5, 2019
in समाचार
WTC : राशिद खान ने तोड़ा 15 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड

WTC: Rashid Khan breaks 15 year old world record

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : गुरुवार से अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच एकलौता टेस्ट मैच शुरू हो गया है. दोनों ही टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का अपना पहला मैच खेल रही हैं. बांग्लादेश के चत्तोग्राम में शुरू हुए टेस्ट मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. अफगानिस्तान की टीम अपने नए कप्तान राशिद खान की अगुवाई में खेल रही है, तो वहीं बांग्लादेश की तरफ से शाकिब टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. वहीं मैच में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की कमान संभाल रहे युवा स्पिनर राशिद खान ने मैदान पर उतरते ही टेस्ट क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है.

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में मैदान पर उतरते ही राशिद खान टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी टीम की कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे. राशिद खान 20 वर्ष 350 दिन की उम्र में टेस्ट मैच में कप्तानी करने उतरे हैं. राशिद खान को वर्ल्ड कप 2019 के बाद गुलबदीन नाइब की जगह अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया था.

राशिद से पहले टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने का कीर्तिमान जिम्बाब्वे के ततेंदा ताइबू के पास था. ताइबू ने 20 वर्ष 358 दिन की उम्र में टेस्ट टीम की कप्तानी की थी. तायबू पहली बार वर्ष 2004 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में कप्तानी करने उतरे थे, लेकिन अब राशिद खान उन्हें पीछे छोड़कर ये खास विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं.

बता दें कि बांग्लादेश और अफगानिस्तान की दोनों टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का अपना पहला मैच खेल रही हैं. कप्तानी को लेकर राशिद ने कहा, ‘मैं काफी रोमांचित हूं. यह नई भूमिका है और मैं सकारात्मक रहकर खेल का पूरा मजा लेने की कोशिश करूंगा.’

सबसे कम उम्र के टेस्ट कप्तान

20 साल 350 दिन राशिद खान (अफगानिस्तान)
20 साल 358 दिन ततेंदा ताइबू (जिम्बाब्वे)
21 साल 77 दिन नवाब पटौदी (भारत)
22 साल 15 दिन वकार यूनिस (पाकिस्तान)
22 साल 82 दिन ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका)
22 साल 115 दिन शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बोकारो में रेत पर मना शिक्षक दिवस

Next Post

बंद कमरे में हेमंत और बाबूलाल ने की गुफ़्तगू , बोले ऑल इज वेल

Next Post
बंद कमरे में हेमंत और बाबूलाल ने की गुफ़्तगू , बोले ऑल इज वेल

बंद कमरे में हेमंत और बाबूलाल ने की गुफ़्तगू , बोले ऑल इज वेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d