रांचीः झारखंड के प्रभारी डीजीपी रहे एमवी राव ने कहा है कि मैं उन सभी लोगों का आभारी हूं, जिन्होंदने मेरे खिलाफ जहर उगला. गुरुवार को नीरज सिन्हाज की डीजीपी के रूप में पूर्णकालिक नियुक्ति होने के बाद एमवी राव अब डीजीपी के पद से हट गए हैं. पद छोड़ने के बाद शुक्रवार की सुबह उन्होंुने चौंकाने वाला ट्वीट किया. आयरन हैंड से उपद्रवियों को कुचलने के विवादित बयान से खासे चर्चा में आए एमवी राव ने ट्विटर पर लिखे अपने संदेश में कहा- मैं उन सबका आभारी हूं जिन्होंने मुझे झारखंड पुलिस के डीजीपी के रूप में अपनी भूमिका में अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया. एमवी राव ने आगे लिखा- मैं ऐसे लोगों का आभारी हूं, जो डीजीपी के रूप में कर्तव्य निर्वहन के दौरान मुझे सतर्क रखने और बेहतर करने के लिए आलोचनात्मक रहे हैं. मैं उन लोगों का भी आभारी हूं जिन्होंने मुझे मजबूत बनाने के लिए जहर उगला. धन्यवाद.इसके बाद भाजपा के सांसद निशिकांत दूबे ने एमवी राव के प्रभारी डीजीपी पद से हटने के बाद ट्विटर पर उनको टैग कर तंज कसते हुए चुभता हुआ संदेश लिखा है. बीजेपी एमपी निशिकांत ने लिखा- झारखंड के पूर्व कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक एमवी राव साहब जी मेरे व मेरे परिवार के उपर लगातार झूठा केस करा रहे थे, एकदिन मैंने फोन किया, जबाब आया मेरा लंबा राजनीतिक जीवन बर्बाद हो जाएगा. राव साहब कभी अपने व अपने परिवार के कैरियर की भी बात सोच लेते. आयरन हैंड का क्या हुआ?

