BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यश चोपड़ा जन्मदिन: यशराज फिल्म्स के 50 सालों के काम को 1 म्यूजियम में समेटने की योजना

by bnnbharat.com
August 28, 2020
in समाचार
यश चोपड़ा जन्मदिन: यशराज फिल्म्स के 50 सालों के काम को 1 म्यूजियम में समेटने की योजना
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई:  फिल्म इंडरस्ट्री को बेहद खूबसूरत फिल्मों से सवांरने वाले यश चोपड़ा के जन्मदिन को लेकर उनकी जयंती पर मनाने की उनके बेटे आदित्य चोपड़ा की पूरी तैयारी है. वह इस समारोह को आकर्षित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक आदित्य ने 27 सितंबर यानी यश चोपड़ा के जन्मदिन पर यशराज फिल्म्स के 50 सालों के काम को एक म्यूजियम में समेटने की योजना बनाई है.

यश चोपड़ा का सपना था कि वह अपने स्टूडियो के अंतर्गत बनने वाली फिल्मों को सालों साल यादगार बनाने के लिए एक संग्रहालय बनाएंगे. जिसमें इन फिल्मों से जुड़ी सामग्रियों और सेट्स के डिजाइन दिखाए जाएंगे. यशराज फिल्म्स को सिनेमा में पांच दशक पूरे हो चुके हैं. इस दौरान इस स्टूडियो के अंतर्गत बनी फिल्मों के सेट और शूटिंग के दौरान इस्तेमाल हुई सामग्री को इस संग्रहालय में जगह दी जाएगी. हालांकि इसे बनने में तो अभी समय लगेगा. जैसे ही यह संग्रहालय बनकर तैयार हो जाएगा, फिर इसे आम लोगों के लिए खोला जाएगा. जहां लोग यशराज फिल्म्स की 50 साल की विरासत को देख सकेंगे.

यश चोपड़ा को अपने स्टूडियो का एक संग्रहालय बनाने का विचार अमेरिका के फॉक्स स्टूडियो की तर्ज पर आया था जिसमें सिनेमा के इतिहास की जानकारी फोटो और वीडियोज के जरिए संकलित है. आदित्य चोपड़ा इस समय इस समारोह के दौरान होने वाली सभी गतिविधियों का एक पुख्ता खाका तैयार कर रहे हैं. यश चोपड़ा के इस जन्मदिन को खास बनाने के लिए स्टूडियो कुछ बड़े अभिनेताओं के साथ बड़ी फिल्मों की घोषणा करेगा. इन कलाकारों में  शाहरुख खान, सलमान खान, अजय देवगन, विकी कौशल जैसे अभिनेताओं की फिल्में शामिल हैं. साथ ही वह अपनी कंपनी का लोगो देश की अन्य प्रमुख भाषाओं में भी रिलीज करेगा.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मोटरसाइकिल की तेज रफ्तार ने ली 6 वर्षीय मासूम की जान

Next Post

पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को झटका, हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

Next Post
नियोजन नीति को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को झटका, हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d