BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वैश्विक महामारी में दो माताएं एक-दूसरे के बच्चों के लिए बनी यशोदा

by bnnbharat.com
June 15, 2020
in समाचार
वैश्विक महामारी में दो माताएं एक-दूसरे के बच्चों के लिए बनी यशोदा
Share on FacebookShare on Twitter

सिक्किम(गंगटोक):  वैश्विक महामारी में दो माताएं एक-दूसरे के बच्चों के लिए यशोदा बन गईं. मामला सिक्किम राज्य का है. कोरोना का प्रकोप इस राज्य में सबसे आखिरी में पहुंचा. यहां एक रोचक मामला सामने आया. अपने बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए यहां दो माओं ने एक अनूठा तरीका निकाला और बच्चे बदल लिए.

दरअसल, हुआ यूं कि एक महिला का 27 महीने का बच्चा कोरोना संक्रमित हो गया. हालांकि महिला की रिपोर्ट नेगेटिव आई. यह बच्चा राज्य में कोरोना संक्रमित होने वाला सबसे कम उम्र का मरीज है. संक्रमण के चलते इस मासूम को मां से अलग रखना जरूरी हो गया था, लेकिन इतने छोटे बच्चे को अकेले रखना काफी मुश्किल था.

वहीं एक अन्य महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, लेकिन उसके छह साल का बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ था. संक्रमण से एक दूसरे के बच्चे को बचाने की खातिर कुछ समय के लिए मांओं ने बच्चे आपस में बदल लिए हैं. अब संक्रमित बच्चे की देखभाल की जिम्मेदारी कोरोना पॉजिटिव महिला को मिली है. दूसरी तरफ कोरोना पॉजिटिव महिला के नेगेटिव बच्चे को दूसरी महिला संभाल रही है.

इस तरीके से कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा रहा है. संक्रमित महिला और बच्चा एक साथ हैं और दोनों साथ ठीक हो रहे हैं. दूसरी तरफ संक्रमण से बची महिला दूसरे बच्चे का देखभाल कर रही है. गैर संक्रमित महिला और बच्चे को भी क्वारंटीन में रखा गया है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्व. महेंद्र सिंह के विचारों और आदर्शों की हत्या कर रहे माले विधायक विनोद सिंह: विरंची नारायण

Next Post

जनपद की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Next Post
जनपद की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जनपद की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d