नई दिल्ली:- मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह का नया सॉन्ग ‘सईयां जी’ इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडिंग कर रहा है. बुधवार को रिलीज हुए यो यो के फैंस को इस गाने का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही इसका बेसब्री से इंतजार था. इसलिए यह गाना जैसे ही रिलीज हुआ कुछ ही घंटों में इसे 1 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
‘सईयां जी’ के वीडियो में हनी सिंह के साथ नुशरत भरूचा की जोड़ी काफी कमाल की लग रही है. वीडियो में नुशरत भरूचा का खूबसूरत अंदाज फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. एक्ट्रेस इस गाने में एथनिक और मॉर्डन दोनों तरह के अंदाज में दिल जीत रही हैं.
यह गाना टी-सीरीज के बैनर तले तैयार किया गया है. बता दें कि इस गाने में फीमेल वाली आवाज सिंगर नेहा कक्कड़ ने दी है. इसलिए यह गाना कुछ ज्यादा ही खास हो गया है. गाने को अब तक 16,373,955 बार देखा जा चुका है.
बता दें कि इससे पहले जब इस गाने का ट्रेलर रिलीज हुआ था तो उसे भी लोगों का काफी प्यार मिला था. इस गाने के पहले यो यो हनी सिंह का ‘फर्स्ट किस’ और ‘जिंगल बेल’ सॉन्ग भी काफी पसंद किए जा चुके हैं.
