मुंगेर: शनिवार को योगनगरी सामाजिक सहायता संगठन के द्वारा दलहट्टा क्षेत्र में अध्यक्ष कौशल झा और रतनपुर प्रखंड अध्यक्ष स्वेतम झा के नेतृत्व मे सैकड़ो लोगों के बीच मुंगेर के शहरी इलाके दलहट्टा चौक पर मास्क वितरण किया गया और साथ ही साथ कोरोना महामारी से बचने के लिये लोगों को जागरूक भी किया गया.
मालूम हो कि इस संगठन के माध्यम से लगातार मुंगेर के शहरी और ग्रामीण छेत्रो मे मास्क वितरण के साथ साथ लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है. वहीं संगठन के संस्थापक राहुल झा चन्दन ने कहा कि हमारी संगठन लोगों कि यथासम्भव मदद के लिये हमेशा तैयार है और मानव सेवा ही हमारे संगठन का लक्ष्य है.
साथ ही लोगों को मास्क देकर उन्होंने लोगों को यह कहा कि आप लोग स्वयं अपने परिवार तथा अपने आसपास के लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करें ताकि कोरोना संक्रमण जिले से शत-प्रतिशत समाप्त हो सके.
मौके पर संगठन के दलहट्टा उपाध्यक्ष रितेश गुप्ता ,मिडिया प्रभारी अश्वनी झा ,दीपू कुमार , आमिर उल इस्लाम ,आशीष ,राजा ,बंटी कुमार ,बादल ,अमर ,फंटूश ,दीपक ,राहुल भट्ट मौजूद थे.

