रांची: झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन के केन्द्रीय पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मतदान और मतगणना, एसोसिएशन के केन्द्रीय कार्यालय, लाइन टैंक रोड़ रांची के सभागार में रविवार को सम्पन्न हुई.
इसमें अध्यक्ष के पद पर योगेन्द्र सिंह विजय रहे. अक्षय कुमार राम महामंत्री, अखिलेश्वर पाण्डेय और अरविंद प्रसाद यादव उपाध्यक्ष, मो महताब आलम और रंजन कुमार संयुक्त कोषाध्यक्ष, अंजनी कुमार संगठन सचिव के पद पर विजयी रहे,
नव-निर्वाचित केन्द्रीय पदाधकारियों के लिए आज 1 बजे केन्द्रीय कार्यालय परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है.

