BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कैबिनेट विस्तार से पहले, इस्तीफों का दौर जारी

by bnnbharat.com
August 20, 2019
in समाचार
कैबिनेट विस्तार से पहले, इस्तीफों का दौर जारी
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश की करीब ढाई वर्ष पुरानी योगी आदित्यनाथ सरकार का पहला विस्तार कल होगा। राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करीब दर्जन मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी। सुरेश राणा,महेंद्र सिंह, अनिल राजभर,भूपेंद्र सिंह तथा धर्मसिंह सैनी कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे। इसके साथ ही तीन-चार राज्यमंत्रियों का कद बढ़ाकर उनको कैबिनेट मंत्री पद की शपथ भी दिलाई जाएगी। अभी योगी आदित्यनाथ सरकार में 20 कैबिनेट, 9 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 13 राज्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ मंत्रियों की कार्यशैली से नाराज हैं

राजभवन में कल होने वाले इस सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में करीब एक दर्जन मंत्री शपथ लेंगे। इसके अलावा तीन से चार स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्रियों का भी प्रमोशन कर उन्हें कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई जाएगी। योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का पहला विस्तार कल यानी 21 अगस्त को होगा। पहले मंत्रिमंडल का यह विस्तार सोमवार 19 अगस्त को प्रस्तावित था, लेकिन ऐन मौके पर उसे टाल दिया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी आज देर शाम नई दिल्ली से लखनऊ लौटेंगी।  एक बार फिर से मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी कर ली गई है। सरकार बनने के सवा दो साल से अधिक समय के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल का पहला विस्तार करने वाले हैं।

राजभवन में बुधवार को रक्षा मंत्री के पुत्र पंकज सिंह, अशोक कटारिया, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, संजय यादव, हरिशंकर महौर, डॉ. अनीता लोधी, उमेश मलिक, संजय शर्मा, कृष्णा पासवान, पक्षालिका सिंह, रमाशंकर पटेल, चौ.उदयभान सिंह, चंद्रिका उपाध्याय, विद्यासागर सोनकर तथा जीएस धर्मेश उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में नये चेहरे होंगे।  मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावितों के नामों पर मुहर लग चुकी है।  बुलंदशहर के अनिल शर्मा तथा मुजफ्फरनगर से कपिल देव अग्रवाल का नाम भी मंत्री बनने वालों की सूची में है। इसके साथ ही कुछ पुराने मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है।

भाजपा संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले एमएलसी अशोक कटारिया का भी मंत्री बनन तय माना जा रहा है। इनके साथ तीन से चार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार को कैबिनेट मंत्री के तौर पर प्रमोट किया जा रहा है। सभी शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची राजभवन को भेज दी गई है। फेरबदल में कुछ मंत्रियों की छुट्टी होना तय है तो शपथ के बाद कई मंत्रियों के विभाग भी बदले जाएंगे।

लोकसभा चुनाव 2019 में कैबिनेट मंत्री रहीं रीता बहुगुणा जोशी ने इलाहाबाद से सत्यदेव पचौरी ने कानपुर से और एसपी सिंह बघेल ने आगरा से जीत दर्ज की थी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी योगी मंत्रिमंडल से बाहर हो चुके हैं जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद स्वतंत्र देव सिंह ने भी अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

दो वर्ष पांच माह बाद मंत्रिमंडल विस्तार की खबर ने कुछ विधायकों की आंखों की चमक जरूर बढ़ा दी थी लेकिन कई मंत्रियों को कुर्सी छिन जाने का भी खतरा सताने लगा था। अचानक विस्तार टल जाने से मंत्रियों ने राहत की सांस ली थी। अपनी कुर्सी बचाने के लिए धर्मस्थलों से लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के प्रभावी नेताओं के यहां परिक्रमा भी शुरू हो गई। हालांकि इन सभी की यह राहत अधिक नहीं रह सकी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ मंत्रियों की कार्यशैली से नाराज हैं। बीते दिनों कई विभागों में हुए तबादलों को निरस्त करने के साथ ही कामकाज के तौर तरीकों पर भी उन्होंने सवाल उठाये। कुछ विभागों की शिकायत अधिकारियों ने भी की। सूत्रों के मुताबिक ऐसे विभागों के मंत्रियों पर तलवार लटक गई है। जातीय समीकरण के चलते भले कुछ मंत्रियों की छुट्टी नहीं हो लेकिन उनका विभाग बदला जाना तय है।  गंभीर शिकायतों के चलते कुछ लोगों की कुर्सी भी जानी तय मानी जा रही थी। शुक्रवार से ही ऐसे लोगों की बेचैनी बढ़ गई थी।

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्व. राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि… उन्हें संचार क्रांति का बताया जनक

Next Post

PM करेंगे नए विधानसभा भवन और साहेबगंज में बंदरगाह का उद्घाटन, दी सहमति

Next Post
PM करेंगे नए विधानसभा भवन और साहेबगंज में बंदरगाह का उद्घाटन, दी सहमति

PM करेंगे नए विधानसभा भवन और साहेबगंज में बंदरगाह का उद्घाटन, दी सहमति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d