BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वर्षों से लटके राम मंदिर के मुद्दे को भाजपा की मजबूत सरकार ने सुलझा: योगी आदित्यनाथ

by bnnbharat.com
December 5, 2019
in Uncategorized
वर्षों से लटके राम मंदिर के मुद्दे को भाजपा की मजबूत सरकार ने सुलझा: योगी आदित्यनाथ

वर्षों से लटके राम मंदिर के मुद्दे को भाजपा की मजबूत सरकार ने सुलझा: योगी आदित्यनाथ

Share on FacebookShare on Twitter

सरायकेला-खरसावां: झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी. सरायकेला के ईचागढ़ विधानसभा सीट के लिए तीसरे चरण में मतदान होना है. जहां गुरुवार को मिलन चौक अस्पताल मैदान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने ईचागढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी साधु चरण महतो के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की. वहीं योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्षों से लटके राम मंदिर के मुद्दे को भाजपा की मजबूत सरकार ने सुलझा लिया. सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर बनाने का फैसला आ गया है.

साथ ही धारा 370 का जिक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी ने बाबासाहब भीमराव अंबेडकर का सम्मान किया. उन्होंने कहा बाबासाहब भी कश्मीर से धारा 370 हटाना चाहते थे. ताकि आतंकवाद पर नकेल कसने का काम किया जा सके. 370 को समाप्त कर भाजपा सरकार ने बाबासाहब को सम्मान देने का काम किया है. उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने सभी गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना तथा आंबेडकर योजना के तहत पक्का मकान दिया है क्योंकि प्रधानमंत्री की जो विकास के बारे में सोच है वह सोच दूसरे दलों की नहीं हो सकती है.

झारखंड में भी रघुवर दास की सरकार ने किसानों को प्रति एकड़ 5 हजार रुपये किसान आशीर्वाद योजना के तहत दिये है. महिलाओं को सम्मान से जीने के लिए उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस सिलेंडर देने की व्यवस्था की गयी है. वहीं जनसभा में योगी ने कहा है कि हिन्दू जीवन शैली ही राष्ट्रवाद की प्रतीक है और इसके बगैर राष्ट्रीयता की भावना अधूरी है. यूपी के सीएम ने झारखंड में एक बार फिर रघुवर सरकार बनाने की लोगों से अपील की और कहा कि कांग्रेस, झामुमो और अन्य पार्टियों ने अभी तक देश को ठगने का काम किया. आपको बता दें कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 12 दिसम्बर को वोट डाले जाएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यह चुनाव झारखंड की तकदीर तस्वीर को बदलने और संवारने का हैः जेपी नड्डा

Next Post

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा निकाल पार्टी के लिए मांगा वोट

Next Post
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा निकाल पार्टी के लिए मांगा वोट

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा निकाल पार्टी के लिए मांगा वोट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d