BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

योगी ने किया ऐलान, हिन्दू परित्यक्ता को न्याय दिलाने के लिए बन सकता है कानून

by bnnbharat.com
September 25, 2019
in समाचार
योगी ने किया ऐलान, हिन्दू परित्यक्ता को न्याय दिलाने के लिए बन सकता है कानून

Yogi declares, law can be made to provide justice to Hindu abandoner

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रिपल तलाक से पीड़िता महिलाओं से बुधवार को मुलाकात की. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि हिंदू परित्यक्ता महिलाओं को भी ऐसा ही न्याय दिलाया जाएगा. एक शादी कर दूसरी महिला को रखने वाले हिंदू पुरुषों को दंडित करने का कानून बनेगा. सीएम बुधवार को तीन तलाक की पीड़ित महिलाओं से बात कर रहे थे. सीएम ने कहा कि उनकी सरकार उन हिन्दू महिलाओं को भी इंसाफ देगी जिन्हें उनके पति ने बिना कानूनन तलाक दिए छोड़ दिया है और वे दूसरी महिलाओं के साथ रह रहे हैं. ऐसे महिलाओं के पति को दंडित किया जाएगा.

तीन तलाक की पीड़ित महिलाओं से बात करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिलाओं का मुकदमा सरकार लड़ेगी. ट्रिपल तलाक से पीड़ित महिलाओं को 6000 रुपये अनुदान देने की योजना बनाई जाएगी. इसके अलावा अगर ऐसी महिला के पास घर नहीं है तो उन्हें आवास देने, उनके बच्चों की पढ़ाई, स्कॉलरशिप और आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य कवर भी दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाओं के कल्याण के लिए कोई विशेष योजना बनाई जानी चाहिए.

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान तीन तलाक की पीड़ित महिलाओं ने अपना दुखड़ा उन्हें सुनाया. रेशमा बानो नाम की महिला ने कहा कि जबतक ये कानून नहीं था जीने का आसरा खत्म हो रहा था, लेकिन इस कानून से उन्हें इंसाफ की उम्मीद मिली है.

अमरोहा की रहने वाली नेशनल खिलाड़ी सुमेरा जावेद ने सीएम का धन्यवाद देते हुए कहा कि उसने देश दुनिया में यूपी का नाम रोशन करने की कोशिश की लेकिन महिला होने जी वजह से वो घर की लड़ाई हार गई, इस खिलाड़ी ने खुद पर बीते जुल्म को मंच से शेयर किया.

सुमेरा ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को हक दिलाने का काम बीजेपी ने किया है, ये काम कोई और नहीं कर सकता था उन्होंने मांग की कि तलाकशुदा महिलाओं को नौकरी देने का प्रावधान होना चाहिए. सिद्धार्थनगर से आई हसीना ने कहा कि उनके 2 बच्चे हैं बावजूद इसके घरवालों ने उन्हें घर से निकाल दिया. पुलिस भी सुनवाई नहीं कर रही है. ऐसे में अब उन्हें मुख्यमंत्री से ही मदद की आस है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छेड़खानी के आरोपी विधायक जानकी यादव की गिरफ्तारी पर रोक बरकरार

Next Post

अगले छह घंटों में हो सकता है तूफान ‘हिका’ कमजोर

Next Post
अगले छह घंटों में हो सकता है तूफान ‘हिका’ कमजोर

अगले छह घंटों में हो सकता है तूफान 'हिका' कमजोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d