BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

योगी सरकार के ढाई वर्ष पूरे, नई योजनाओं का कर सकते हैं अनावरण

by bnnbharat.com
September 19, 2019
in Uncategorized
योगी सरकार के ढाई वर्ष पूरे, नई योजनाओं का कर सकते हैं अनावरण

Yogi government completes two and a half years, may unveil new schemes

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के आज ढाई वर्ष पूरे हो गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में पत्रकारों को बताएंगे. इस दौरान वे सरकार की भविष्य की योजनाओं का भी खुलासा कर सकते हैं.

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, “उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री योगी ने सबसे पहले उन योजनाओं को बढ़ाया जिनके माध्यम से 2019 का रास्ता आसानी से पार किया जा सके. कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर पुलिस को एनकाउंटर के लिए खुली छूट दी गई. इससे प्रदेश में निवेशकों का आना-जाना शुरू हुआ. बीते दो सालों में सरकार ने इंसेफेलाइटिस पर मिशन मोड में काम किया. बिजली को गांव-गांव तक पहुंचाने का सफर भी तय किया. मुख्यमंत्री धीरे-धीरे करके 2022 का रास्ता बनाने में अभी से जुट गए हैं.”

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार मृत्यंजय कुमार ने बताया, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को कार्यभार संभालने के बाद प्रशासनिक ढ़र्रे में बदलाव की पहल की. योगी ने इस दौरान प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना ,ऋण मोचन, जैसी ढेरों योजनाओं को लागू कर सुशासन की जहां नींव रखी, वहीं प्रदेश में भयमुक्त वातारण बनाने की दिशा में काम किया.”

उन्होंने बताया, “‘एक जिला, एक उत्पाद’ ने युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोले. निवेश को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों को उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित किया. इंवेस्टर समिट और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के सहारे उत्तर प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम किया.”

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने बताया, “योगी सरकार के ढाई साल जन आकांक्षाओं को परवान चढ़ाने वाले रहे हैं. ढाई वर्ष में विकास योजनाओं को मूर्त रूप देने, भ्रष्टाचार पर अंकुश और मुख्यमंत्री की कठोर परिश्रमी और ईमानदार कार्यशैली के कारण देश दुनिया में उत्तर प्रदेश की छवि बदली है.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पाकिस्तान ने मोदी के विमान को अपने वायु क्षेत्र से उड़ान की नहीं दी इजाजत

Next Post

जम्मू एवं कश्मीर में विशेष दर्जा बहाल होने के बाद ही भारत से बातचीत संभव : इमरान

Next Post
जम्मू एवं कश्मीर में विशेष दर्जा बहाल होने के बाद ही भारत से बातचीत संभव : इमरान

जम्मू एवं कश्मीर में विशेष दर्जा बहाल होने के बाद ही भारत से बातचीत संभव : इमरान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d