BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

योगी सरकार ने बस मामले पर की नकारात्मक राजनीति: सचिन पायलट

by bnnbharat.com
May 23, 2020
in समाचार
योगी सरकार ने बस मामले पर की नकारात्मक राजनीति: सचिन पायलट
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर बसों के मुद्दे पर नकरात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया है.

पायलट ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस ने सकारात्मक सोच के साथ प्रवासी मजदूरों की मदद के लिये बस भेजने का प्रस्ताव किया था जिसे अनुमति नहीं देने के भाजपा शासित प्रदेश के फैसले काे तर्कसंगत नहीं ठहराया जा सकता.

उन्होने कहा कि पैदल चल रहे श्रमिकों की तकलीफ देख कर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मदद का प्रस्ताव किया था. उन्होंने कहा कि मदद लेने में योगी सरकार छोटी नहीं हो जाती बल्कि कई हजार प्रवासियों के सफर को आसान बना देती.

कांग्रेसी नेता ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी मजदूरों के लिए बसें और खाने का इंतजाम कर रही है, तो अन्य सरकारों को इसका स्वागत करना चाहिए. बॉर्डर पर बसों को परमिशन न देना, नेताओं को गिरफ्तार करना और राजनीति करना कहां तक जायज है.

उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राजस्थान ने अपने हाथ बढ़ाए लेकिन यूपी सरकार ने इसमें भी राजनीति कर दी. जो भी घटनाक्रम हुआ वो काफी दुखदायी रहा.

यूपी सरकार एक तो गलत काम कर रही है, साथ ही सीनाजोरी भी कर रही है. यूपी सरकार ने सिर्फ अपनी जिद्द की वजह से मदद लेने से इनकार किया. उत्तर प्रदेश सरकार के रवैये को दुनिया ने देखा है.

देश की जनता इसकी भर्त्सना करती है. श्रमिकों के लिए बसें कांग्रेस ने भेजी थी और सारी बसें निजी थी जिसका पार्टी ने बाकायदा पेमेंट किया है और इसका सरकार का कोई लेना देना नहीं है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आत्मनिर्भर राहत पैकेज लागू करें बैंक: वित्त मंत्री

Next Post

अब कोरोना योद्धाओं को दी जाएगी हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा

Next Post
अब कोरोना योद्धाओं को दी जाएगी हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा

अब कोरोना योद्धाओं को दी जाएगी हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d