BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

योगी सरकार ने गन्ना किसानों की दुर्गति कर दी है: प्रियंका गांधी

by bnnbharat.com
February 13, 2021
in समाचार
नौकरियां बचाने के लिए अपनी नीति स्पष्ट करे सरकार: प्रियंका गांधी
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी: केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन 80वें दिन भी जारी है. किसान आंदोलन के तहत कई राज्यों में किसान लगातार महापंचायत कर रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी काफी एक्टिव हो गई है और किसान आंदोलन को लेकर लगातार अपना समर्थन दे रही हैं. इसी बीच प्रियंका गांधी ने प्रदेश की यागी सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों की दुर्गति कर दी है.

कृषि कानूनों को लेकर प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘काले कानूनों में किसान हितों का दावा करने वाली भाजपा ने यूपी के गन्ना किसानों की दुर्गति कर दी है: वादा था 14 दिन में भुगतान का लेकिन किसानों के गन्ने का 10,000 करोड़ भुगतान बकाया है. 2017 से गन्ना मूल्य में जीरो वृद्धि हुई है और इस साल तो गन्ना पर्ची पर मूल्य ही नहीं है.’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरधाना विधानसभा क्षेत्र में 15 फरवरी को आयोजित होने वाली ‘किसान महापंचायत’ में शामिल होकर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगी.

कांग्रेस के एक नेता ने इसकी जानकारी दी. कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव चौधरी यशपाल सिंह के अनुसार कांग्रेस ने ‘जय जवान जय किसान’ नारे के साथ पश्चिम उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में किसान महापंचायत करने जा रही है.

उन्होंने बताया कि दस फरवरी को सहारनपुर से इसकी शुरुआत हुई है. उन्होंने बताया कि कांग्रेस के इस कार्यक्रम के तहत मेरठ में 15 फरवरी को आयोजित की जायेगी और इसमें कांग्रेस महासचिव शामिल होकर इसे संबोधित करेंगी. महापंचायत की तैयारियों को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने रैली की तैयारियों की समीक्षा की.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को नैनी स्थित अरैल घाट पर मौनी अमावस्या के अवसर पर गंगा में डुबकी लगाई और स्नान के बाद पूजा अर्चना की. इसके अलावा उन्होंने द्वारिका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया.

कांग्रेस के एक नेता ने इसकी जानकारी दी. कांग्रेस नेता ने बताया कि प्रियंका स्वयं चप्पू चलाकर नाव को अरैल घाट तक लेकर आईं और इस दौरान उनके साथ मौजूद स्थानीय कांग्रेस नेता हसीब अहमद ने उनके साथ सेल्फी लेने का आग्रह किया जिस पर प्रियंका ने नाविक कुलदीप निषाद को भी सेल्फी में शामिल करने के लिए कहा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पृथ्वी के करीब से गुजरेगा विशाल क्षुद्रग्रह

Next Post

बजट के नाम से झूठ फैला रही हैं सीतारमण: पी. चिदंबरम

Next Post
RBI बॉन्ड को वापस लेना नागरिकों के लिए झटका: पी. चिदंबरम

बजट के नाम से झूठ फैला रही हैं सीतारमण: पी. चिदंबरम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d