उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लागू है. जिसका असर गरीब मजदूरों के कामकाज पर पड़ रहा है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे ही 11 लाख मजदूरों के खाते में 1-1 हजार की आर्थिक मदद दी.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मनरेगा के तहत मजदूरी करने वाले करीब 88 लाख ऐसे मजदूर हैं, जिनका भत्ता बढ़ा दिया गया है. जबकि 27 लाख से अधिक मजदूरों का जो बकाया बाकी था, उसे जारी कर दिया गया है.
योगी के मुताबिक, प्रदेश में 87 लाख से अधिक परिवारों को समय से पहले पेंशन जारी कर दी गई है, ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो.

