BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

क्राइम रेट पर पर्दा डालती है योगी सरकार: प्रियंका गांधी

by bnnbharat.com
July 9, 2020
in Uncategorized
क्राइम रेट पर पर्दा डालती है योगी सरकार: प्रियंका गांधी

क्राइम रेट पर पर्दा डालती है योगी सरकार: प्रियंका गांधी

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल और कानपुर एनकाउंटर का आरोपी विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त में आ गया है. लंबे समय तक फरार रहने के बाद आखिरकार उसे मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया है. कानपुर एनकाउंटर में 8 पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद से यूपी में कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार सवालों के घेरे में है. उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे अपराध को लेकर अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है.

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर साधा निशाना

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में अवगत कराया. कांग्रेस नेता ने कहा कि वर्तमान में राज्य देश की अपराध और हत्या की सूची में शीर्ष पर है. प्रियंका गांधी ने अपने एक ट्वीट में कहा, ‘अगर हम देश में हत्याओं के आंकड़ों को देखें तो उत्तर प्रदेश पिछले तीन सालों से इस सूची में सबसे ऊपर है. राज्य में प्रतिदिन हत्या की बारह घटनाएं होती हैं. 2016-2018 के बीच में बच्चों पर होने वाले अपराध यूपी में 24% बढ़ गए. यूपी के गृह विभाग और सीएम ने इन आंकड़ों पर पर्दा डालने के अलावा किया ही क्या है?’

प्रियंका ने शेयर किया यूपी का क्राइम रेट

प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर देश में अपराध के आंकड़े को दिखाता एक ग्राफ भी शेयर किया है जिसमें लाल रंग की लकीर उत्तर प्रदेश को दर्शाती है. इस ग्राफ के साथ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कैप्शन में लिखा, ‘पूरे देश के कुल अवैध हथियारों के मामले में 56% मामले यूपी में दर्ज हैं. 2016-2018 के मध्य यूपी में साइबर अपराधों के मामले में 138% की वृद्धि हुई. यूपी सरकार इन आंकड़ों को संज्ञान में लेकर एक्शन लेने की बजाय इनकी बाजीगरी करने का काम कर रही है. अपराध कम कैसे होगा?’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

क्या गलवान घाटी पर भारत का दावा कमजोर किया जा रहा: कांग्रेस

Next Post

काशी ने अभूतपूर्व संकट का डटकर मुकाबला किया: PM मोदी

Next Post
काशी ने अभूतपूर्व संकट का डटकर मुकाबला किया: PM मोदी

काशी ने अभूतपूर्व संकट का डटकर मुकाबला किया: PM मोदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d