BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

योगी सरकार का शिकंजा, बाहुबली अतीक की 18 संपत्तियों को किया गया जब्त

by bnnbharat.com
January 25, 2021
in समाचार
पूर्व सांसद के घर व दफ्तर पर पुलिस ने मारा छापा
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज: माफिया घोषित किए गए पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद पर कानून और योगी सरकार का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. ऑपरेशन नेस्तनाबूत अभियान के तहत प्रयागराज के सरकारी अमले ने अतीक अहमद की 18 और संपत्तियों को कुर्क कर लिया है. कुर्की की ये कार्रवाई अतीक के खिलाफ दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे के तहत की गई है.

पुश्तैनी हैं जमीनें

बाहुबली अतीक की ये सभी संपत्तियां प्रयागराज शहर के करैली इलाके के एनुद्दीनपुर गांव में हैं. सम्पत्तियां करीब 18 बीघा क्षेत्रफल में हैं, जिसकी अनुमानित कीमत 20 करोड़ रुपये से ज्यादा है. एनुद्दीनपुर गांव में जिन पांच जगहों पर ये प्रॉपर्टी हैं, पुलिस ने वहां अब कुर्की की कार्रवाई का बोर्ड लगा दिया है. बताया जाता है कि ये जमीनें अतीक की पुश्तैनी हैं और उसे अपने ननिहाल से विरासत में मिली हुई हैं. इन खाली जमीनों में कुछ पर खेती की गई थी, जबकि ज्यादातर पर अतीक के करीबी प्लाटिंग कर रहे थे.

लगातार जारी है कार्रवाई

पुलिस ने इन सपत्तियों को कुर्क करने के लिए कुछ दिनों पहले ही जिला प्रशासन से अनुमति मांगी थी. डीएम भानु चंद्र गोस्वामी की तरफ से मंजूरी दिए जाने के बाद पुलिस ने अब जाकर अतीक की इन संपत्तियों को जब्त कर लिया है. ऑपरेशन माफिया के तहत प्रयागराज में इसी साल एक जनवरी को भी अतीक की 37 बीघा जमीनों को जब्त कर लिया गया था. सरकारी अमला अब तक अतीक की कई बिल्डिंग्स को बुलडोजरों के जरिये जमींदोज कर चुका है, जबकि कई को जब्त किया गया है. अतीक के खिलाफ कार्रवाइयों का ये सिलसिला लगातार जारी है और फिलहाल थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है.

इनके खिलाफ भी की गई कार्रवाई

प्रयागराज में अतीक के साथ ही भदोही के दबंग विधायक विजय मिश्रा, अंडरवर्ल्ड से जुड़े बीएसपी के पार्षद बच्चा पासी, छोटा राजन गिरोह के शार्प शूटर राजेश यादव, यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर रिमोट बम से कराए गए हमले के मास्टरमाइंड पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिलीप मिश्रा के साथ ही तमाम दूसरे लोगों के खिलाफ भी इस अभियान के तहत कार्रवाई की जा चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

TCS एक बार फिर बनी देश की सबसे मूल्‍यवान कंपनी

Next Post

मार्च से लोगों को घर पर मिलेगा राशन: CM केजरीवाल

Next Post
कोरोना वायरस पर केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली के सभी मॉल होंगे बंद, दवा- राशन और सब्जी की दुकानें खुली रहेंगी: केजरीवाल

मार्च से लोगों को घर पर मिलेगा राशन: CM केजरीवाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d