BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

योगी सरकार की अहम कैबिनेट बैठक आज

by bnnbharat.com
September 24, 2019
in समाचार
योगी सरकार की अहम कैबिनेट बैठक आज
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश सरकार की आज अहम कैबिनेट बैठक होगी. जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में 12 से ज्यादा प्रस्तावों को कैबिनेट में पेश किया जाएगा. माना जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में श्रम विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, बेसिक शिक्षा, नगर विकास, खाद्य एवं रसद, वित्त एवं परिवहन विभाग से जुड़े कई प्रस्ताव कैबिनेट में पेश किए जाएंगे. उत्तर प्रदेश दुकान और वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम-1962 के संशोधन का भी प्रस्ताव इसी बैठक में रखा जा सकता है.

इस बैठक में जनपद जौनपुर में नव स्थापित मेडिकल कॉलेज को स्वशासी माध्यम से संचालन हेतु सोसाइटी गठन के संबंध में प्रस्ताव रखा जा सकता है. उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई इटावा के संकाय सदस्यों , अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा रेजिडेंट डॉक्टर को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के समान भत्ता प्रदान किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पर चर्चा होगी. इसके अलावा उत्तर प्रदेश विकलांग कल्याण विभाग राजपत्रित अधिकारी सेवा नियमावली 2019 के प्रख्यापन के संबंध में प्रस्ताव पेश होंगे.

कैबिनेट की बैठक में प्रमुख मुद्दा सरकारी खजाने से मंत्रियों का आयकर भरने की 28 साल पुरानी व्यवस्था है, जिसे योगी आदित्यनाथ सरकार ने खत्म करने का फैसला किया है. इस प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है. साथ ही उत्तर प्रदेश में चल रही कई विकास योजनाओं के बजट और प्रगति के लेखे-जोखे पर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष को बदलने में देरी की: भूपेंद्र हुड्डा

Next Post

भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की बेटी ने लगाई फांसी, फंदे से लटका मिला शव

Next Post
भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की बेटी ने लगाई फांसी, फंदे से लटका मिला शव

भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की बेटी ने लगाई फांसी, फंदे से लटका मिला शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d