BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार में बोले योगी- हमें खत्म करना है नक्सलवाद, विपक्षियों को बताया नक्सली

by bnnbharat.com
October 22, 2020
in समाचार
मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
Share on FacebookShare on Twitter

आरा: बिहार विधानसभा चुनाव के आगाज होते ही भाजपा नेता प्रचार प्रसार में लग गए हैं. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्टार प्रचारक के रूप में आरा के तरारी विधानसभा के पीरो गांव के पड़ाव मैदान में भाजपा प्रत्याशी कौशल कुमार विद्यार्थी के जनसभा में शामिल होने पहुंचे. जन सभा में योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी अंदाज में सबका अभिनन्दन किया.

विपक्ष ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया

जन सभा में विपक्षयों पर हमला करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1990 के शुरुआत में परिवारवाद की सरकार थी. उस समय ना तो लोगों को रोजगार मिला, ना घर मिला और ना ही गैस सिलेंडर मिला. आज वो विकास की बात करते हैं विपक्षी किसान की बात करते हैं. लेकिन कभी किसानों के लिए सफल प्रशिक्षण नहीं किया और ना ही किसानों के लिए कदम उठाया गया. महिलाओं के लिए भी विपक्ष ने कुछ नहीं किया.

लालू यादव पर साधा निशाना

योगी ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू जी की सरकार ने तो घर का खाना खा लिया साथ में उन्होंने पशुओं का भी चारा खा लिया. उन्होंने कहा कि यह बिहार वीर सपूतों की धरती है. यहां पर जैसे विश्वामित्र ने राम और लक्ष्मण के साथ ताड़का का वध किया था, वो भी एक तरह का नक्सलवाद था. वैसे ही आप लोगों को आज के नक्सलवाद को दूर कर देना चाहिए.

विपक्षियों के लिए परिवार ही देश

उन्होंने कहा कि पिछले सरकार में कांग्रेस हो या राजद उन पार्टियों को भरपूर राज करने का मौका मिला था. लेकिन उनके लिए परिवार ही देश है. जबकि हमारे लिए देश परिवार है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज विपक्षी बोलते है कहां विकास हुआ है? तो मैं उनको बता देना चाहता हूँ तीन करोड़ गरीबों को घर दिया गया, चार करोड़ लोगों को बिजली दी गई, आठ करोड़ लोगों के घर में गैस सिलेंडर दिए गए, बारह करोड़ लोगों के घर में अनाज दिया गया है और ये सभी काम भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में किया गया है.

विपक्ष के पोस्टर पर साधा निशाना

इस दौरान विपक्ष के पोस्टर का माजक बनाते हुए योगी ने कहा कि आखिर क्यों उनके पोस्टर में सिर्फ उनके परिवार के ही लोग रहते हैं? पोस्टर में चार लोगों के अलावा ना ही कोई रहा है और ना ही कोई रहेगा क्योंकि उनके लिए परिवार ही पार्टी है. यह विरासत राजद को कांग्रेस से मिली है.

https://bnnbharat.com/atm-robber-encounter-special-cell/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘मज़दूरों के मसीहा’ बने सोनू सूद की दुर्गा पूजा पंडाल में लगाई गई मूर्ति, जानें क्यों

Next Post

कोरोना वैक्‍सीन आ सकती है फरवरी तक, अगले महीने से आखिरी ट्रायल

Next Post
खुशखबरी… कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन को मिल सकती है मंजूरी

कोरोना वैक्‍सीन आ सकती है फरवरी तक, अगले महीने से आखिरी ट्रायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d