BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

69,000 शिक्षक अभ्यार्थियों का फूटा आक्रोश

by bnnbharat.com
September 11, 2019
in समाचार
69,000 शिक्षक अभ्यार्थियों का फूटा आक्रोश
Share on FacebookShare on Twitter

69,000 शिक्षक भर्ती अभ्यार्थियों का अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन जारी है। वहीं एक बार पुनः बुधवार को शिक्षक भर्ती अभ्यार्थियों के द्वारा बेसिक शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में शामिल पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यार्थियों का कहना था कि विगत 9 माह से वह अपनी मांगों को लेकर राजधानी लखनऊ के अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।

69,000 शिक्षक भर्ती अभ्यार्थियों का मामला कोर्ट में है, मगर इस मामले को लेकर अभ्यार्थियों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार के द्वारा ठोस पैरवी नहीं हो रही है। जिसके कारण उनके पक्ष में फैसला नहीं हो पा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगे नहीं पूरी होंगी, तो वह बेसिक शिक्षा निदेशालय पर आमरण अनशन करने पर मजबूर होंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें योगी सरकार से काफी उम्मीदें थी, मगर योगी सरकार में भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि आप योग्य बनिए, लेकिन हम योग्य होने के बावजूद भी अपना हक हासिल नहीं कर पा रहे हैं और 9 माह से प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं। साथ ही कहा कि योगी सरकार सबका साथ सबका विकास की बात करती है, मगर ऐसा नहीं है। अगर सबका साथ सबका विकास होता तो, 9 महीने से उन्हें धरना देने की आवश्यकता न पड़ती और उनकी योग्यता के अनुसार उन्हें उनका हक मिल जाता।

अभ्यार्थियों ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा की यदि योगी सरकार के द्वारा उनकी मांगे नहीं पूरी की गई, तो जिस तरह से उन्होंने अपना वोट देकर सरकार बनाने का काम किया है, उस तरह से वह योगी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का भी दम रखते हैं।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कश्मीर के लिए पीओके में रैली करेंगे इमरान खान

Next Post

मासूम का गाल चूमने पर मशहूर निर्देशिका के बेटे पर ‘पॉक्सो’ का केस दर्ज

Next Post
मासूम का गाल चूमने पर मशहूर निर्देशिका के बेटे पर ‘पॉक्सो’ का केस दर्ज

मासूम का गाल चूमने पर मशहूर निर्देशिका के बेटे पर 'पॉक्सो' का केस दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d