BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार में गरजे योगी, विपक्षी दलों को घेरा

by bnnbharat.com
October 21, 2020
in समाचार
बिहार में गरजे योगी, विपक्षी दलों को घेरा
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के फायर ब्रांड नेता और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जमुई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी और अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह के समर्थन में जनता को संबोधित किया. चुनावी भाषण में उन्होंने विपक्षी दलों को घेरा.

उन्होंने कहा कि-

– कश्मीर से 370 हटी तो सबसे ज्यादा पीड़ा हुई राहुल गांधी और आवैसी को

-370 हटने का मतलब जमुई के भी लोग कश्मीर में जमीन ले सकेंगे

– पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरानखान भी भयभीत हैं कि यदि उन्होंने कुछ किया तो भारत के बहादुर सैनिक घर में घुस कर मारेंगे.

– अब पाकिस्तान भी कुछ नहीं कर सकता क्योंकि भारत मजबूत हो चुका है.

भोजपुर के तरारी विधानसभा क्षेत्र में उनकी रैली होगी. अपराह्न 2:30 बजे से वह पालीगंज विधानसभा में रैली करेंगे. शाम 4:40 बजे वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे. 

बिहार दौरे पर आए योगी

इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को बिहार में एक के बाद एक कई चुनावी रैलियों को सम्‍बोधित किया. रोहतास की सभा में उन्‍होंने कहा कि अब कश्‍मीर में पाकिस्‍तान परस्‍त आतंकवादी भारत में घुसकर जवानों पर हमला नहीं कर सकते. अब तक यदि कोई एक भारतीय जवान को मारेगा तो भारत का जवान पाकिस्‍तान में घुसकर मारेगा. 

सीएम योगी ने कहा कि जेएनयू में अब कोई ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे…’ का नारा नहीं लगा सकता. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्‍व में यदि अब देश में कोई नारा गूंजता है तो वो है सिर्फ ‘एक भारत श्रेष्‍ठ भारत’ का नारा. 

सीएम योगी ने मंगलवार को कैमूर, अरवल, रोहतास और विक्रमगंज में तीन रैलियां कीं. सीएम ने अपने भाषणों की शुरुआत भगवान श्रीराम के नाम से की और अंत में भी ‘जय-जय श्रीराम’ के नारे लगवाए. योगी ने कहा कि अयोध्‍या में राममंदिर निर्माण का वादा पूरा हो रहा है. पीएम मोदी की सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्‍होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के काम की भी तारीफ की. योगी ने कहा कि बिहार में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार निरंतर विकास कर रहे हैं. डबल इंजन की सरकार अच्‍छा काम कर रही है. कांग्रेस और राष्‍ट्रीय जनता दल पर हमला बोलते हुए उन्‍होंने कहा कि कहा कि बिहार की आज की समस्‍याओं के लिए राजद और कांग्रेस की पहले की सरकारें ही जिम्‍मेदार हैं. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

79 की हुई पद्मश्री हेलन, जानें कुछ खास…

Next Post

सुरसंड में अलग-अलग जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान जारी

Next Post
सुरसंड में अलग-अलग जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान जारी

सुरसंड में अलग-अलग जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान जारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d