BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मायावती पर विवादित टिप्पणी,नंगा तार हैं जो छुएगा,वो मरेगा

by bnnbharat.com
August 28, 2019
in समाचार
मायावती पर विवादित टिप्पणी,नंगा तार हैं जो छुएगा,वो मरेगा
Share on FacebookShare on Twitter

राजनीति में नेताओं की बयानबाजी लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए कम और भसड़ मचाने के लिए ज्यादा होती है। कुछ ऐसा ही उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त राज्यमंत्री गिर्राज सिंह धर्मेश ने भी कर दिया है। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती को बिजली का नंगा तार बता डाला और कहा कि जो भी छुएगा, वो मारा जाएगा।

यह देववाणी उन्होंने आगरा सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान की है। उन्होंने कहा कि, ‘कायदे से तो ब्रह्मदत्त द्विवेदी ने उनकी जान बचाई थी। उन्हें तीन बार बीजेपी ने मुख्यमंत्री बनाया। मायावती को खुद याद होगा।’जो छुएगा, वही मरेगा

योगी के मंत्री ने कहा कि वह (मायावती) किसी की सगी नहीं हैं। समाजवादी पार्टी को भी उन्होंने धोखा दिया। जीरो सीटों वाली उनकी पार्टी 10 पर पहुंच गई और सपा पांच पर ही सिमट गई। उन्होंने कहा कि मायावती बिजली का नंगा तार हैं, जो छुएगा, वह मरेगा।

डॉ जीएस धर्मेश ने कांशीराम की मौत पर भी संदेह जता दिया। उन्होंने कहा कि कांशीराम की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। इसलिए वह सीएम से मिल सीबीआई जांच की मांग करेंगे।उन्होंने कहा कि मायावती को अपनी अकूत संपत्ति गंवाने का डर सता रहा है। उनकी अलग-अलग सोर्सस से बनाई गई संपत्ति की जांच की जाएगी। उनके सुर भी इसीलिए बदले हैं क्योंकि उन्हें अब लग रहा है कि जांच हो रही है। जबसे उनके भाई आनंद कुमार पर ईडी ने कार्रवाई कर प्लॉट जब्त किया है तबसे वह डरी हुई हैं।

गिर्राज सिंह धर्मेश योगी सरकार में राज्यमंत्री समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजित कल्याण के पद पर हैं। उन्होंने अपने इस विवादित बयान से लोगों को तो बचने की सलाह दे दी लेकिन खुद अपना सिर ओखली में दे दिया है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उज्जवला योजना : 324 करोड़ की लागत से झारखंड में दिये गये 32.78 लाख LPG सिलिंडर

Next Post

राशन कार्ड बनाने में छुट रहे बाबुओं के पसीने

Next Post
राशन कार्ड बनाने में छुट रहे बाबुओं के पसीने

राशन कार्ड बनाने में छुट रहे बाबुओं के पसीने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d