BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

साधुओं की हत्या पर शिवसेना को योगी का जवाब- महाराष्ट्र संभालें, यूपी की चिंता ना करें

by bnnbharat.com
April 29, 2020
in Uncategorized
साधुओं की हत्या पर शिवसेना को योगी का जवाब- महाराष्ट्र संभालें, यूपी की चिंता ना करें

साधुओं की हत्या पर शिवसेना को योगी का जवाब- महाराष्ट्र संभालें, यूपी की चिंता ना करें

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के एक मंदिर में दो साधुओं की हत्या की हत्या का मामला राजनैतिक तूल लेता दिख रहा है, इस घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फोन कर इस घटना पर चिंता जताई थी.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने योगी को फोन ऐसे समय किया है जब कुछ दिनों पहले पालघर हिंसा पर यूपी के सीएम ने उद्धव को फोन कर चिंता जताई और दोषियों को सजा देने की मांग की.

शिवसेना के नेता संजय राउत ने मंगलवार को अपने एक ट्वीट में कहा, ‘मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सीएम योगी आदित्यनाथ को फोन किया और मंदिर में साधुओं की हत्या पर चिंता जाहिर की. सीएम ने कहा कि यह अमानवीय घटना है और इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए हमें मिलकर काम करने की जरूरत है. उद्धव ने कहा कि यह देखा जाना चाहिए कि पीड़ित को न्याय मिले.

वहीं इस मामले पर अब यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के ऑफिस से ट्वीट करके इस मामले में जवाब दिया गया है-पालघर की घटना पर योगी आदित्यनाथ के उद्धव ठाकरे को किए गए कॉल पर बताया कि फोन इसलिए किया गया क्योंकि साधु निर्मोही अखाड़ा से संबंधित थे.

सीएम ऑफिस ने संजय राउत पर तंज भी कसा और पूछा कि राजनीति कौन कर रहा है.

बुलंदशहर की घटना पर की गई कार्रवाई के बारे में बताया गया कि यूपी में कानून का राज है और यहां कानून तोड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाता है,कहा- ‘आप महाराष्ट्र संभालें, यूपी की चिंता न करें’

बुलंदशहर में दो साधुओं की हुई है हत्या

बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली के पगोना गांव स्थित एक मंदिर में सोमवार रात दो साधुओं की हत्या कर दी गई. ग्रामीण जब सुबह के वक्त मंदिर पुहंचे तो उन्होंने दोनों साधुओं को मृत पाया. घटना सामने आने पर इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की.

बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है, ‘आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. शुरुआती जांच के मुताबिक कुछ दिनों पहले आरोपी साधु का चिमटा उठा ले गया था जिस पर साधुओं ने उसे फटकार लगाई थी. इसके बाद आरोपी ने दो साधुओं की हत्या कर दी.

पालघर में तीन लोगों की पीट-पीटकर हुई हत्या

कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र के पालघर में भीड़ ने दो साधुओं सहित तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी. भीड़ को संदेह था कि ये लोग बच्चा चोरी करने आए हैं. इस घटना के बाद सीएम आदित्यनाथ ने उद्धव ठाकरे को फोन कर इस घटना पर चिंता जाहिर की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

International Dance Day : अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर विशेष : भारत में नृत्य के प्रकार Dance Forms Of India

Next Post

यह जीवन कब, कहां और कैसे बदल जाए………कोई नहीं जानता !

Next Post
यह जीवन कब, कहां और कैसे बदल जाए………कोई नहीं जानता !

यह जीवन कब, कहां और कैसे बदल जाए.........कोई नहीं जानता !

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d