नई दिल्ली: किसान आंदोलन के समर्थन में पहुंचे पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने हिंदुओं को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की है. योगराज सिंह ने किसान आंदोलन के दौरान भाषण में हिंदुओं को लेकर ऐसी टिप्पणी की है, जिसके बाद उनकी गिरफ्तार की मांग की जाने लगी है. उनके भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. हालांकि इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है.
योगराज सिंह का जो भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें वो पंजाबी में भाषण देते हुए दिखाई दे रहे हैं. भाषण के दौरान वह हिंदुओं के लिए ‘गद्दार’ शब्द का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं. वह कहते हैं कि, ‘ये हिंदू गद्दार हैं, सौ साल मुगलों की गुलामी की’. इतना ही नहीं, उन्होंने महिलाओं को लेकर भी विवादास्पद बयान दिया है.

