BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुत्र की भूमिका में पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित दिखे सीएम हेमंत सोरेन

यात्रा के क्रम में आने वाली हर छोटी छोटी बातों को लेकर दिशा निर्देश देते दिखे

by bnnbharat.com
August 25, 2020
in समाचार
लाइफ सपोर्ट सिस्टम के बिना दिल्ली रवाना हुए जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार राज्य के मुखिया की भूमिका से पूरी तरह से अलग एक पुत्र की भूमिका में नजर आये. हेमंत सोरेन अपने पिता और जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर खासे चिंतित दिखे.
हेमंत सोरेन मंगलवार को होम आइसोलेशन में इलाजरत शिबू सोरेन को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराने के बाद लगातार उनके स्वास्थ्य को लेकर हॉस्पिटल प्रबंधन और शिबू सोरेन के इलाज और देखरेख में लगे चिकित्सकों से संपर्क में थे. चिकित्सकों ने ही हेमंत सोरेन को यह सलाह दी कि सालभर से उनका नियमित चेकअप नहीं हुआ है, इसलिए गुरुग्राम स्थित मेदांता ले जाना बेहतर होगा. इसके बाद प्रारंभ में यह तय हुआ कि एयर एंबुलेंस से शिबू सोरेन को दिल्ली ले जाया जाए, लेकिन बाद में चिकित्सकों ने ही यह सलाह दी कि चिंता की वैसी कोई बात नहीं है, ट्रेन से भी उन्हें दिल्ली ले जाया जा सकता है. जिसके बाद तुरंत हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर प्रशासनिक अधिकारियों ने रेलवे से संपर्क साधा और भुनेश्वर से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में स्पेशल बोगी को बोकारो रेलवे स्टेशन में जोड़ने का प्रबंध किया गया.
हेमंत सोरेन खुद रांची के मेदांता अस्पताल पहुंचे और वहां अपनी देखरेख में शिबू सोरेन को एंबुलेंस में बिठाया, उसके बाद वे स्वयं एंबुलेंस के साथ बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां पहले से ही स्पेशल बोगी में शिबू सोरेन के अलावा चिकित्सकों की टीम, सुरक्षा कर्मियों और अन्य कर्मियों के बैठने का स्थान निर्धारित था. अपने कोरोना पॉजिटिव पिता से सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए हेमंत सोरेन लगातार उनसे बातचीत करते रहे और उन्हें आवश्यक हिदायत के साथ ही ढांढस बंधाते रहे. हेमंत सोरेन यात्रा के क्रम में आने वाली हर छोटी-छोटी बातों को लेकर भी शिबू सोरेन के साथ जा रहे कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिखे. जब तक ट्रेन बोकारो स्टेशन से आगे के लिए रवाना नहीं हो गयी, तब तक वे खुद स्टेशन पर ही मौजूद रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चावल लदा ट्रक कार पर पलटा, छह की मौत

Next Post

अवैध शराब का मिनी फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़

Next Post
पत्नी के मायके जाने के गम में युवक ने शराब पी-पीकर दी जान

अवैध शराब का मिनी फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d