BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बड़ी राहत! 30 दिन पहले ही करा सकेंगे अब स्पेशल ट्रेनों में टिकट बुकिंग

by bnnbharat.com
May 22, 2020
in समाचार
बड़ी राहत! 30 दिन पहले ही करा सकेंगे अब स्पेशल ट्रेनों में टिकट बुकिंग
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कोरोना वायरस की वजह से देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच देशभर में फंसे लोगों को अपने-अपने घर पहुंचाने के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन चलाई हुई हैं.

हालांकि अभी तक इन ट्रेनों के लिए एडवांस बुकिंग सात दिन पहले ही की जाती थी. मगर अब नए आदेश के मुताबिक 30 दिन पहले तक इन विशेष ट्रेनों की बुकिंग कराई जा सकेगी.

रेल मंत्रालय के कार्यकारी निदेशक (I&P) राजेश दत्त बाजपेयी के मुताबिक अभी इन स्पेशल ट्रेनों में तत्काल बुकिंग की अनुमति नहीं होगी. आगे के दिशानिर्देशों के मुताबिक इन ट्रेनों में आरएसी या वेटिंग लिस्ट टिकट जारी किए जाएंगे.

बता दें कि पहले जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक राजधानी विशेष ट्रेनों की एडवांस बुकिंग सात दिन पहले ही हो सकती थी. मगर अब इसे बढ़ा दिया गया है. इससे पहले भारतीय रेलवे ने लॉकडाउन में फंसे लोगों को बड़ी राहत देते हुए ऑनलाइन के अलावा स्टेशन काउंटर से भी आरक्षण टिकट बुक कराने की भी सुविधा दे दी.

इसके अलावा रेलवे ने आरक्षित टिकट की बुकिंग और रद्द करने की सुविधा पोस्ट ऑफिस और यात्री टिकट सुविधा केंद्र लाइसेंस रखने वालों को भी दी गई है.

इसके अलावा आईआरसीटीसी के आधिकारिक एजेंट, रेलवे परिसर में यात्री आरक्षण प्रणाली और सामान्य सेवा केंद्रों को भी ऑफलाइन टिकट बुक करने का अधिकार दिया गया है. सभी जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा.

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक जून से एसी स्पेशल और श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के अलावा 200 ट्रेनों को चलाने की घोषणा की थी. इन ट्रेनों के लिए गुरुवार से बुकिंग शुरू हुई. बिना कन्फर्म टिकट इन ट्रेनों में यात्रा की इजाजत नहीं होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सिदगोड़ा पुलिस रोजाना करा रही 200 मजदूरों को भोजन उपलब्ध

Next Post

समाज व राष्ट्र में हमेशा प्रासंगिक रहे हैं दीनदयाल: प्रो. प्रकाश

Next Post
समाज व राष्ट्र में हमेशा प्रासंगिक रहे हैं दीनदयाल: प्रो. प्रकाश

समाज व राष्ट्र में हमेशा प्रासंगिक रहे हैं दीनदयाल: प्रो. प्रकाश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d