धनबाद:- धनबाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग ने कहा की आज जेएसएलपीएस के माध्यम से महिलाएं आगे बढ़ रही हैं जो गर्व की बात है. उन्होंने बताया कि जेएसएलपीएस माध्यम से क्षेत्र का विकास बड़े पैमाने पर हो रहा है. उन्होंने आपूर्ति विभाग के बारे में बताया कि आज आपूर्ति विभाग पूरी तरह ऑनलाइन काम कर रहा है, लोगों को कहीं भटकने की जरूरत नहीं. उन्होंने बताया कि राशनकार्ड के लिए किसी भी कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, आप ऑनलाइन किजये बांकी का काम संबंधित पदाधिकारी करेंगे.
सरैयाहाट में विकास उत्सव के दौरान प्रशासन ने लगभग चार करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण किया. जेएसएलपीएस के द्वारा चक्रिय निधि से 771 समूहों को 1 करोड़ 15 लाख 65 हजार. निवेश निधि से 500 समूहों को 1 करोड़ 25 लाख. सीसीएल के तहत 79 समूहों को 79 लाख. फूलों झनो आश्रीवाद योजना के तहत एक लाख. दीदी बाड़ी योजना के तहत बीज वितरण. एसबीआई के द्वारा पीएमईजीपी योजना में दो लाभुकों को 19 लाख. केसीसी के तहत 10 लाभुक को 4 लाख 71 हजार. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा के तहत 3 आश्रितों को 6 लाख. 4 लाभुकों को वन पट्टा, 51 लाभुकों को पीएम आवास की स्वीकृति मुख्य रूप से शामिल हैं.
कार्यक्रम में जिला योजना पदाधिकारी अरुण कुमार द्विवेदी, बीडीओ दयानंद जायसवाल, सीओ द्वारिका बैठा, सीडीपीओ पूनम कुमारी, बीपीओ संजीव कुमार, बीएसओ अजित सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे.

