BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

“तुम मायके चली जाओगी मैं टावर पर चढ़ जाऊंगा”

by bnnbharat.com
September 20, 2020
in समाचार
“तुम मायके चली जाओगी मैं टावर पर चढ़ जाऊंगा”
Share on FacebookShare on Twitter

महाराजगंज: महराजगंज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरा कल्याण गांव में आज सुबह उस समय एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक सिरफिरा पति अपनी पत्नी से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया. सिरफिरा पति मोबाइल टावर पर चढ़ कर खूब जोर जोर से चिल्लाने लगा और अपने पत्नी के मायके वालों को भला बुरा कहने लगा. दरअसल युवक अपने गांव की ही एक लड़की से प्रेम करता था और लगभग 6 माह पहले ही गांव वालों की मध्यस्थता से दोनों की शादी कराई गई थी.

प्रेम विवाह होने से लड़के के घर वालों ने उससे सारे संबंध तोड़ दिए लेकिन लड़की के परिजन उस लड़की से मिलते जुलते थे जिससे नाराज प्रेमी ने आज सुबह गांव पर स्थित टावर पर चढ़कर चिल्लाना चालू कर दिया. वहीं शोर सुनकर ग्रामीण सहित जब परिजन पहुंचे तो उक्त प्रेमी ने बताया कि जब मैंने अपने परिजन को छोड़ दिया है तो मेरी प्रेमिका भी अपने परिजनों को छोड़ दे. वहीं घंटों चले इस हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद ग्रामीणों के समझाने पर युवक मोबाइल टावर (Tower) से उतरा तब जाकर सबके जान में जान आयी.

प्रेम विवाह करने के बाद प्रेमी ने जहां एक तरफ अपने सभी रिश्तेदारों से अपना नाता रिश्ता तोड़ दिया था. तो वहीं उसकी प्रेमिका ने शादी हो जाने के बाद भी अपने रिश्तेदारों से मिलना जुलना बरकरार रखा. जिसकी वजह से प्रेमी ने यानी कि पति ने अपनी प्रेमिका से बनी पत्नी से कहा “तुम मायके जाओगी तो मैं टावर पर चढ़ जाऊंगा”जिसके बाद भी उसकी पत्नी नहीं मानी और वहां अपने मायके और रिश्तेदारों से नाते रिश्ते बरकरार रखी जिसके चलते उसका पति टावर पर चढ़ गया और जमकर हंगामा किया.

गांव वालों की माने तो दोनों प्रेमी प्रेमिका काफी सालों से एक दूसरे से मोहब्बत करते थे. जिसकी जानकारी जब गांव वालों और लोगों को हुई तो लोगों ने इन दोनों की शादी करा दी. बताया जाता है कि शादी से लड़के के परिवार वाले काफी नाराज थे और लड़की के परिवार वाले भी नाराज थे. जिसके चलते शादी से पहले सभी ने अपने रिश्ते-नाते खत्म कर दिए थे. लेकिन शादी के बाद उसकी पत्नी अपने मायके वालों और अपने नाते रिश्तेदारों से रिश्ता रखे हुए थी. जिसको लेकर पति को यह बात नागवार गुजर रही थी और वह लगातार अपनी पत्नी से कह रहा था कि अगर तुम मायके चली जाओगी तो मैं टावर पर चढ़ जाऊंगा और पत्नी नहीं मानी और आखिर पति को टावर पर चढ़ना पड़ा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दो साल तक आमिर खान के बॉडीगार्ड रह चुके हैं रोनित रॉय

Next Post

पोषण को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी ने कराया बच्चे का अन्नप्राशन

Next Post
पोषण को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी ने कराया बच्चे का अन्नप्राशन

पोषण को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी ने कराया बच्चे का अन्नप्राशन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d