BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आप देंगे साथ तो होगा गांव का विकास: जिशान कमर

by bnnbharat.com
February 13, 2020
in समाचार
आप देंगे साथ तो होगा गांव का विकास: जिशान कमर

आप देंगे साथ तो होगा गांव का विकास: जिशान कमर

Share on FacebookShare on Twitter

पंकज सिन्हा,

लातेहार: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत महुआडांड़ के हामी गांव में जनता दरबार आयोजित की गई. जनता दरबार में उपायुक्त जिशान कमर एवं जिला के पदाधिकारियों ने शिरकत की. जनता दरबार में ग्रामीणों ने उपायुक्त जिशान कमर के समक्ष अपनी समस्याओं को खुलकर रखा एवं समस्या का समाधान करवाने की गुहार लगायी.

उपायुक्त कमर ने पेंशन, राशन तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से सम्बंधित आवेदनों पर 2 दिन के भीतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उपायुक्त कमर ने कहा कि जनता को अब सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए पूरा जिला प्रशासन आपके गांव तक पहुंच रही है. आप सभी ग्रामीणों को जो भी समस्या है उसका समाधान करने को लेकर प्रशासन कृतसंकल्पित है.

उपायुक्त कमर ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आप जागरूक हो एवं आगे बढ़कर योजना का लाभ लें. जिला प्रशासन का साथ दें एवं गांव में विकास योजनाओं को धरातल पर उतार गांव की तस्वीर बदलने का कार्य करें.

जनता दरबार में उपायुक्त कमर ने संचालित विकास योजनाओं की जानकारी दी एवं लाभ लेने के लिए प्रेरित किया.

मौके पर आईटीडीए निर्देशक विंदेश्वरी ततमा, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, डीआरडीए निर्देशक पंकज कुमार सिंह, एसडीओ सुधीर कुमार, डीएसई छठु विजय सिंह, प्रमुख जाॅन वाल्टर तिर्की, जिला परिषद सदस्य मनीना कुजूर, बीडीओ टुडू दिलीप, सीओ जुल्फीकार अंसारी डीपीआरओ रोहित कंडुलना, आशीष पांडे, मुखिया समेत अन्य कर्मी मौजूद थे.

ग्रामीणों ने सड़क, पुल, सिंचाई सुविधा, मोबाइल नेटवर्क समेत दर्जनों समस्याओं से उपायुक्त को कराया अवगत-

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत हामी गांव में लगे जनता दरबार के दौरान ग्रामीणों के द्वारा सड़क, पुल, तालाब, पेयजल, सिंचाई सुविधा, नेटवर्क समेत अन्य समस्याओं से अवगत कराया. इस दौरान फ्रीदा कुजूर मुखिया hami के द्वारा मेढ़ारी नदी में पुल निर्माण, मेढ़ारी दोहर में कच्ची नाला का पक्कीकरण करवाने, असनारी डेम का पानी चैनपुर गांव में पहुंचाने, मोबाइल नेटवर्क की समस्या दूर करने की मांग की गयी.

साथ ही ग्रामीणों ने पेयजल सुविधा विकसित करने, समाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन, राशन समेत दर्जनों समस्या उपायुक्त के समक्ष रखा जिस पर उपायुक्त कमर ने मामले पर संज्ञान लिया एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया.

रैयतो को मुआवजा दिलाने का दिया भरोसा-

जनता दरबार में उपायुक्त जिशान कमर के समक्ष ग्रामीणों ने महुआडांड़ से लोध फाॅल तक बने सड़क निर्माण में रैयतो की अधिगृहित जमीन का अबतक मुआवजा नहीं मिलने की बात बतायी. जिस पर उपायुक्त कमर ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि दस दिनों के अंदर सभी ग्रामीणों को अधिग्रहण किए गए जमीन का मुआवजा दिलाया जाएगा.

बिजली नहीं होने के बाद भी बिल दिए जाने एवं गांव में शौचालय निर्माण नहीं कराए जाने की ग्रामीणों ने की शिकायत-

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के द्वारा उपायुक्त जिशान कमर के समक्ष बताया गया कि सर महुआडांड़ में ऐसे दर्जनों गांव है जहां अबतक बिजली जली नहीं है, लेकिन विद्युत विभाग के द्वारा बिल भेज दिया जा रहा है. जिस पर उपायुक्त कमर ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को जांच करने का निर्देश दिया.

इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा गांव में शौचालय निर्माण कराए बिना ही पैसे निकासी किए जाने की बात बतायी मामले पर उपायुक्त कमर ने संज्ञान लेते हुए पीएचइडी कार्यपालक अभियंता को न स्पाॅट जांच करवाने का निर्देश दिया एवं दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही.

पेंशन समाधान को लेकर 14 को लगेगा शिविर-

जनता दरबार में ग्रामीणों के द्वारा पेंशन नहीं मिलने की काफी संख्या में शिकायत की गई, जिस पर उपायुक्त जिशान कमर ने अंचलाधिकारी को 14 फरवरी को प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पेंशन शिविर लगाने का निर्देश दिया एवं एसडीओ को पेंशन शिविर को निगरानी करने का निर्देश दिया.

सर बैंक में नकदी की कमी की वजह से जरुरत के समय पैसा नहीं मिलता,एक और बैंक खोले-

सर महुआडांड़ में महज एक ही एसबीआई बैंक है और उसमें नगदी की भारी कमी रहती है. जिस वजह से हमलोगों को कई बार जरुरत के समय पैसा नहीं मिल पाता है. जिसकी वजह से भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. महुआडांड़ में एक और बैंक का शाखा होना चाहिए. जिस पर उपायुक्त कमर ने एक और बैंक खोले जाने के लिए बैंक के पदाधिकारियों से पत्राचार करने की बात कही.

सुकन्या योजना, कन्यादान योजना की उपायुक्त ने दी जानकारी,लाभ लेने को लेकर किया प्रेरित-

महुआडांड़ के हामी गांव में लगे जनता दरबार में उपायुक्त जिशान कमर ने समाज कल्याण विभाग से संचालित सुकन्या योजना, कन्यादान योजना, मातृवंदना योजना समेत अन्य संचालित योजनाओं की जानकारी दी एवं महुआडांड़ अनुमंडल के सभी बच्चियों को इस योजना के लाभ से जोड़ने का निर्देश दिया. इस दौरान उपायुक्त कमर ने कहा कि इस योजना से लाभ से एक भी योग्य बालिका छुटे नहीं इसे सुनिश्चित करें.

श्रम विभाग की योजना के लाभ के लिए निबंधन एवं पेंशन के आवेदन प्राप्त करने हेतु लगा शिविर-

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत हामी गांव में लगे जनता दरबार में श्रम विभाग की योजनाओं के लाभ के लिए निबंधन, पेंशन, राशन समेत अन्य विभाग के द्वारा स्टाॅल लगाया गया एवं योजनाओं के लाभ के लिए ऑन स्पाॅट आवेदन प्राप्त किया गया. इस दौरान ग्रामीणों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई.

आम बगान में सिंचाई सुविधा की कमी से उपायुक्त को कराया अवगत-

महुआडांड़ के हामी गांव में लगे जनता दरबार में हामी पंचायत के पुटरूंगी गांव के ग्रामीणों ने आम बगान में सिंचाई सुविधा की समस्या से उपायुक्त जिशान कमर को अवगत कराया.

ग्रामीणों ने बताया कि हमलोग मनरेगा से गांव में 28 एकड़ में आम बगान लगाए है, लेकिन पानी की समूचित व्यवस्था नहीं होने के कारण भारी परेशानी उठानी पड़ रही है. ग्रामीणों के द्वारा उपायुक्त कमर से सिंचाई के लिए कूप की मांग की गई. जिस पर उपायुक्त कमर ने कूप निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई के प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिए.

स्वास्थ्य शिविर लगा ग्रामीणों का हुआ इलाज-

महुआडांड़ के हामी गांव में लगे जनता दरबार के द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित की गई एवं ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच कर मुफ्त में इलाज कराया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हंसडीहा ने रायकिनारी टीम को दी शिकस्त

Next Post

डांस देखने आए युवक की पीट-पीटकर हत्या

Next Post
डांस देखने आए युवक की पीट-पीटकर हत्या

डांस देखने आए युवक की पीट-पीटकर हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d