BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फोटो वॉक में युवा छायाकारों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

by bnnbharat.com
November 24, 2019
in समाचार
फोटो वॉक में युवा छायाकारों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

फोटो वॉक में युवा छायाकारों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Share on FacebookShare on Twitter

र‌ांची: अमेजिंग बिहार झारखंड की ओर से रविवार को फिरायालाल चौक पर फोटो वॉक का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के कई युवा छायाकारों ने हिस्सा लिया. इसमें मेंटर के रूप में झारखंड के जाने माने फोटोग्राफर अंकुश कसेरा मौजूद थे.

उन्होंने छायाकारों को फोटोग्राफी की बारीकियों से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि कई बार आपको कंटेंट खुद से बनाना होता है. तस्वीर आपका इंतज़ार नहीं कर रही होती है, लिहाजा आपको समय देकर अच्छे फ्रेम के लिए समय देना होता है. छायाकारों ने उनसे स्ट्रीट फोटोग्राफी के अलग अलग प्रकार के बारे में विस्तृत जानकारी पाई. इसके बाद उन्होंने छायाकारों द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों का जवाब भी दिया.

इससे पहले सबों का स्वागत करते हुए अमेजिंग बिहार झारखंड के को-फाउंडर आमिर ने बताया की अमेज़िंग बिहार झारखंड, बिहार-झारखंड की खूबसूरती को सामने लाने पर लगातार काम कर रहा है. बिहार- झारखंड कागजों पर भले अलग हों लेकिन इस प्लेटफार्म ने दोनों को साथ जोड़ रखा है. इस प्लेटफार्म ने हमेशा से हर फॉर्म के आर्ट को प्रोमोट किया है.

फोटोवाक में राज्यभर से आये 150 से भी अधिक फोटोग्राफरों ने हिस्सा लिया, जिनमें कई मोबाइल फोटोग्राफर भी मौजूद थे. फोटो वॉक में हिस्सा लेने आये आलोक ने बताया कि फोटोग्राफी को लेकर लोगों की मानसिकता बदल रही है. अब कई लोगों के मोबाइल फोटोग्राफी को भी सराहा जा रहा है. एक अन्य छायाकार कोराडा नवीन ने बताया कि कई नए फोटोग्राफरों को समझना होगा कि केवल बैकग्राउंड ब्लर करना फोटोग्राफी नहीं है. रांची फोटोग्राफर के सदस्य सूरज ने बताया कि फोटोग्राफी से जुड़े ऐसे आयोजन लगातार होते रहने से हम फोटोग्राफरों का मनोबल भी काफी बढ़ता है. लोग अब ये समझ रहे हैं कि फोटोग्राफी सिर्फ शादियों तक सीमित नहीं है.

अंत में धन्यवाद ज्ञापन देते हुए मैनेजिंग एडिटर प्रशांत राज ने बताया कि झारखंड के छायाकारों को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की कोशिश में ये फोटोवाक पहली कड़ी थी. हम जल्द ही एक बड़े चित्र प्रदर्शनी का आयोजन करने वाले हैं जिसमें बिहार-झारखंड के हजारों फोटोग्राफर संयुक्त रूप से हिस्सा लेंगे.

इस मौके पर अमेजिंग बिहार झारखंड के फाउंडर आक्विब अनवर समेत राधे तिवारी,अजय, ज़ेया, आदर्श, प्रिंस, आस्था, प्रियंका, राघव आदि मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया, चार पकड़े गए, 8 बाइक भी बरामद

Next Post

7 मवेशियों समेत 1 पल्सर मोटरसाईकिल जब्त, तस्कर फरार

Next Post
7 मवेशियों समेत 1 पल्सर मोटरसाईकिल जब्त, तस्कर फरार

7 मवेशियों समेत 1 पल्सर मोटरसाईकिल जब्त, तस्कर फरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d