BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डांस देखने आए युवक की पीट-पीटकर हत्या

by bnnbharat.com
February 13, 2020
in Uncategorized
डांस देखने आए युवक की पीट-पीटकर हत्या

डांस देखने आए युवक की पीट-पीटकर हत्या

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: यूपी के बलिया जिले में एक शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. बलिया के एक गांव में आयोजित शादी समारोह में चल रहे डांस में फरमाइशी गाने को लेकर घराती और बरातियों के बीच बीती रात को जमकर मारपीट हुई. मारपीट के दौरान डांस देखने आए पड़ोस के गांव के एक युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. यह घटना जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र के उससा गांव की है.

बलिया के पकड़ी इलाके के उससा गांव में सुरेश चौहान की बेटी की बुधवार को शादी थी. बलिया के ही नगरा थाना क्षेत्र के खपटही गांव से बारात आई थी. बारात में डीजे के साथ डांसर भी मौजूद थीं. बारातियों द्वारा भोजन करने के बाद डीजे पर डांस करने की बात पर घराती और बाराती आमने-सामने आ गए. इस दौरान जमकर मारपीट हुई.

शादी में पड़ोस के गांव से पहुंचे ओमप्रकाश राम (28) की बारातियों ने जमकर पिटाई कर दी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. डीजे के साथ डांसर को नचाने पर हुए विवाद में युवक की हत्या के बाद भीड़ और उग्र हो गई और जिस गांव में बारात गयी थी, उसमें एक घर में घुसकर प्रद्रुम्न चौहान नाम के युवक को भी बुरी तरह पीट दिया.

ग्रामीणों का कहना था अधिकांश बाराती नशे में चूर थे. प्रदुम्न का इलाज मऊ के फातिमा अस्पताल में चल रहा है. युवक की मौत होने के बाद बाराती रात को ही फरार हो गए. इस घटना की सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंचने के बाद किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में किया गया. मौके पर तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात की गई है. नशे में धुत बारातियों ने कई घरों में तोड़फोड़ भी की है. पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच करने में जुटी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आप देंगे साथ तो होगा गांव का विकास: जिशान कमर

Next Post

भाजपा से द्वेष के कारण झारखंडी महिलाओं के सशक्तिकरण को दांव पर लगा रहें हैं हेमंत : प्रिया पटेल

Next Post
भाजपा से द्वेष के कारण झारखंडी महिलाओं के सशक्तिकरण को दांव पर लगा रहें हैं हेमंत : प्रिया पटेल

भाजपा से द्वेष के कारण झारखंडी महिलाओं के सशक्तिकरण को दांव पर लगा रहें हैं हेमंत : प्रिया पटेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d