BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मामूली विवाद में युवक की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी फरार

by bnnbharat.com
February 1, 2021
in समाचार
प्रवासी मजदूरों के साथ मारपीट के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

अमेठी: यूपी के अमेठी जिले में अपराधी बेखौफ नजर आ रहे हैं. बीते कुछ दिनों में यहां हत्या की कई वारदातें हुई हैं. हत्या का एक और मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में सामने आया है. आधा दर्जन अपराधियों ने सरेआम क्रिकेट बैट और स्टंप से युवक की जमकर पिटाई कर दी. हमले में बुरी तरह घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया.

गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. हैरत की बात है ये वारदात कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर हुई है. फिर भी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी. फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

अस्पताल ले जाते वक्त हुई कपिल की मौत

हत्या की इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतक की पहचान 24 वर्षीय कपिल जायसवाल के रूप में हुई है. खबर के मुताबिक, कपिल रविवार शाम बस स्टॉप से अपनी घर की तरफ जा रहा था. तभी बाइक सवार 6 बदमाशों ने क्रिकेट बैट और स्टंप से उस पर हमला बोल दिया.

घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. वहीं कपिल की पिटाई की जानकारी मिलते ही उसे परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे जिला अस्पताल लेकर गए. डॉक्टरों ने कपिल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया. लखनऊ ले जाते वक्त कपिल ने रास्ते में दम तोड़ दिया.

एक हफ्ते पहले हुआ था कपिल का विवाद

कपिल के पिता ने बताया कि एक हफ्ते पहले मुसाफिरखाना रोड़ पर उसके बेटे का नीरज पांडेय नाम के एक शख्स के साथ विवाद हो गया था. हालांकि उस वक्त स्थानीय लोगों और पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करा दिया था. पिता का आरोप है कि नीरज ने कपिल को जान से मारने की धमकी दी थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दूसरी बार पापा बने कपिल शर्मा, गिन्नी ने दिया बेटे को जन्म

Next Post

जोरदार उछाल के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 300 अंकों से ज्यादा की तेजी

Next Post
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 200 अंक की बढ़त

जोरदार उछाल के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 300 अंकों से ज्यादा की तेजी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d