BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

by bnnbharat.com
April 11, 2021
in समाचार
प्रवासी मजदूरों के साथ मारपीट के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

लोहरदगा: लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार को एक युवक की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. घटना को प्रेम प्रसंग में अंजाम दिया गया है.

इस घटना को युवक की प्रेमिका के भाइयों ने अंजाम दिया है. घटना में चार लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है. हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं.

इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घर को घेर लिया है. आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारों की एक मोटरसाइकिल को भी फूंक डाला है.

वहीं आरोपियों का घर आग लगाने की बात कही जा रही थी. जिसे कुछ बुद्धिजीवी द्वारा रोका गया. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंच चुकी है. ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है.

बताया जाता है कि रामपुर गांव निवासी अब्बास अंसारी के पुत्र कुर्बान अंसारी और सलिमुन अंसारी की बेटी के बीच प्रेम प्रसंग चला रहा था. इस बात की जानकारी सलिमुन अंसारी के दो बेटे और दो भतीजे को हुई.

इसके बाद सभी ने मिलकर कुर्बान अंसारी को उसके घर में ही घेर कर पीटना शुरू कर दिया. बदहवास हालत में कुर्बान अंसारी गोबर के गड्ढे में जा गिरा. वहां पर भी हत्यारों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए.

इस घटना की सूचना जैसे ही मृतक के परिजनों और ग्रामीणों को हुई, वैसे ही भारी संख्या में ग्रामीणों ने हत्यारों के घर को घेर लिया. गुस्साए ग्रामीणों ने हत्यारों में से एक की मोटरसाइकिल को भी फूंक डाला है. ग्रामीण हत्यारों के घर में आग लगाने की बात कहने लगे.

मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस ने भारी संख्या में मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया है. फिलहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लगातार बढ़ रही कंटेनमेंट जोन की संख्या, अलग-अलग इलाकों में होगा सैनिटाइजेशन

Next Post

भ्रष्टाचार मामला: CBI ने अनिल देशमुख के निजी सहायकों को भेजा समन

Next Post
वसूली मामला: अनिल देशमुख के खिलाफ CBI जांच के आदेश

भ्रष्टाचार मामला: CBI ने अनिल देशमुख के निजी सहायकों को भेजा समन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d