दुमका: झारखंड में दुमका जिले के मसानजोर थाना के रानीबहाल गांव से एक मकान से पुलिस ने फंदे से लटकते युवक की लाश बरामद की. पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के मसानजोर थाना रानीबहाल गांव निवासी जयदेव दास नामक एक युवक ने पारिवारिक कलह से तंग आकर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.
परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने युवक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि परिजनों ने प्रारम्भिक पूछताछ में कहा है कि पारिवारिक कलह की वजह से युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.
पुलिस ने बताया कि युवक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बाद ही मृत्यु के कारणों का खुलासा हो पायेगा हालांकि पुलिस सभी बिन्दुओं पर छानबीन कर रही है.

