रांची: बुढ़मू थाना क्षेत्र में AK 47 से अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. अन्य अभियुक्तों की तलाश में पुलिस फिलहाल छापेमारी कर रही है.
जानकारी के अनुसार, टीपीसी के कुख्यात उग्रवादी अर्जुन करमाली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
बता दें कि 21 जून को बुढ़मू के कंडेर चौक पर सरेशाम फायरिंग कर संतोष लोहरा की हत्या हुई थी.

