BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

युवक की धारदार हथियार से सिर पर वारकर हत्या, विधायक भूषण तिर्की का रिश्ते में था भतीजा

by bnnbharat.com
March 24, 2020
in Uncategorized
युवक की धारदार हथियार से सिर पर वारकर हत्या, विधायक भूषण तिर्की का रिश्ते में था भतीजा

युवक की धारदार हथियार से सिर पर वारकर हत्या, विधायक भूषण तिर्की का रिश्ते में था भतीजा

Share on FacebookShare on Twitter
  • घटनास्थल पर पहुंचे दोस्त ने बताया- आधे घंटे में 38 बार किया था फोन, चार्ज में होने से नहीं रिसिव नहीं कर पाया

  • सुबह 10 बजे छत पर चढ़ी महिलाओं ने देखा शव, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, परिजनों ने दोस्तों पर जताई आशंका

गुमला: सदर थाना क्षेत्र के गांधीनगर स्थित अर्धनिर्मित मकान के पास अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से सिर पर वारकर एक युवक की हत्या कर दी. लॉकडाउन होने की वजह से मंगलवार सुबह करीब 10 बजे छत पर चढ़ी महिलाओं ने शव को देखा जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस से मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई है. बताया जा रहा है कि मृतक विधायक भूषण तिर्की का रिश्ते में भतीजा था.

सोमवार शाम चार-पांच दोस्तों के साथ निकला था युवक

मौके पर पहुंचे ASI इशाक अंसारी ने बताया कि मृतक की पहचान 28 वर्षीय वासिल तिर्की के रूप में हुई है. परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, वासिल शाम करीब सात बजे चार-पांच दोस्तों के साथ बाहर निकला था. उसने जल्द ही वापस आने की बात कही थी. देर रात तक जब वो नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. उधर, एएसआई ने बताया कि मृतक के सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं. उसने घर से निकलने के आधे घंटे बाद अपने दोस्त के मोबाइल पर 38 बार फोन किया था.

Also Read This: सभी बैंक सुबह 10 बजे से दिन के एक बजे तक ही खुले रहेंगे: डीसी

मृतक का मोबाइल गायब, जांच में जुटी पुलिस

घटनास्थल पर पहुंचे मृतक वासिल तिर्की के दोस्त जूली ने बताया कि सोमवार शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे के बीच करीब 38 बार उसने फोन किया था. लेकिन फोन चार्ज पर होने की वजह से वह फोन रिसिव नहीं कर पाया. जब मिस्ड कॉल देखा और फिर वासिल को फोन किया तो उसका नंबर स्वीच ऑफ था. वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि शव के पास से मृतक का मोबाइल नहीं मिला है. इस संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है.

Also Read This: लॉकडाउनः ITR भरने की तारीख 30 जून तक बढ़ाई

मां से कहा था… दोस्तों के साथ झगड़ा हुआ है

मृतक के पिता मतियस तिर्की की मौत पहले ही हो चुकी है. चार भाई बहनों में ललित तिर्की, राकेश तिर्की और सबीना मिंज के बाद वो सबसे छोटा था. उसके भाई पत्नी के साथ अलग रहते हैं जबकि वासिल अपनी मां मंजू तिर्की के साथ रहता था. मंजू तिर्की के मुताबिक, वासिल ने रविवार रात को सोने के दौरान बताया था कि करमडीपा में कुछ दोस्तों के साथ उसका झगड़ा हुआ है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना को लेकर हाई अलर्ट पर चतरा, शहर को किया गया सील

Next Post

नाबालिग ने ली ट्रेनी एसआई की जान

Next Post
नाबालिग ने ली ट्रेनी एसआई की जान

नाबालिग ने ली ट्रेनी एसआई की जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d