BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Facebook पर युवक ने दी सीएम योगी को जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

by bnnbharat.com
November 3, 2019
in समाचार
Facebook पर युवक ने दी सीएम योगी को जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

Facebook पर युवक ने दी सीएम योगी को जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

Share on FacebookShare on Twitter

अलीगढ़: सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक शख्स ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी है. योगी आदित्यनाथ को धमकी देने का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता विनोद पांडेय ने बन्नादेवी थाने में तहरीर दी है. तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद भाजपाइयों में भी गुस्सा बढ़ गया है.

न्यू अशोक नगर निवासी विनोद पांडेय ने बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे फेसबुक चला रहे थे. इसी दौरान इटावा के राजमणी तिवारी नामक शख्स की आइडी से अपलोड किया गया वीडियो दिखा. वीडियो में दो लोग नजर आ रहे हैं, जिनमें से एक ने श्रीराम व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत ठाकुर, ब्राह्मणों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की, जिससे जनता की भावनाओं को ठेस पहुंची है.

वायरल वीडियो में शख्स अपना नाम हरीशंकर तिवारी और इटावा का रहने वाला बता रहा है. तहरीर में कहा गया कि इस तरह की पोस्ट करने वाले ने समाज में द्वेष फैलाने का काम किया है. साथ ही इससे समाज में विघटन भी पैदा हो सकता है. उसने वीडियो में मुख्यमंत्री को सरेआम जान से मारने की धमकी दी है. इससे कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा हो सकती है. इसलिए इस व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाए.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद भाजपाइयों में गुस्सा बढ़ गया है. वहीं, एसपी क्राइम डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. वीडियो की जांच की जा रही है. शीघ्र ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भुवनेश्वर से रांची पहुंची सलीमा और निकी, एयरपोर्ट पर हुआ शानदार स्वागत

Next Post

तालाब से बरामद हुआ महिला का शव, हत्या की आशंका

Next Post
तालाब से बरामद हुआ महिला का शव, हत्या की आशंका

तालाब से बरामद हुआ महिला का शव, हत्या की आशंका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d